आज बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपने 115वां स्थापना दिवस के अवसर राजेन्द्र नगर स्थित मकडोवेल पार्क 3 उद्यान में 115 पौधे लगाए।
इस स्थापना दिवस को मनाने के उद्देश्य से बैंक ऑफ़ बड़ौदा के पटना अंचल प्रमुख, श्री सोनाम टी भूटिया के नेतृत्व में ‘बड़ौदा अनभूति’ के नाम से विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे हैं।
मौके पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा के उपक्षेत्रीय प्रमुख, पटना श्री मनीष कुमार, ने बताया कि बैंक
अपने वित्तीय दायित्व के साथ-साथ अपने सामाजिक दायित्व के प्रति हमेशा से ही सजग रहा है और इसी उद्देश्य से अपने स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरूआत वृक्षारोपण कार्यक्रम से किया जो बैंक की पर्यावरण के प्रति चेतना को दर्शाता है।

आज बच्चों ने भी उत्साह से पौधे लगाए। सभी को पर्यावरण के बारे में जागरूक किया गया। उपक्षेत्रीय प्रमुख ने कहा कि पौधा लगाने के बाद बैंक पार्क को गोद लेगी और पौधे पर बराबर नजर रखेगी।
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के स्टाफ के साथ उपक्षेत्रीय प्रमुख, पटना श्री मनीष कुमार, फारेस्ट रेंजर श्री के के हिमांशु, बिहार अग्रवाल महिला अध्यक्ष डॉ गीता जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। मौके पर बैंक के स्टाफ सदस्यों ने पेड़ लगाने के साथ –साथ पेड़ को बचाने का भी संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम का आयोजन पटना अंचल के संयोजन में बैंक ऑफ़ बड़ौदा की खजांची रोड शाखा द्वारा किया गया जिसमें खजांची रोड शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक श्री मनीष कुमार तथा अन्य स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।





