पटना के 22 पार्कों का सौन्दर्यीकरण मार्च तक

उद्यान प्रमंडल के तीन रेंज में चल रहा है काम

सम्यक न्यूज़, पटना

राजधानी में सुबह-शाम पार्क की सैर करनेवालों के लिए अच्छी खबर है. पटना पार्क प्रमंडल के 22 पार्कों का सौन्दर्यीकरण मार्च तक पूरा हो जायेगा. इसके बाद इनकी रौनक बदल जाएगी. कोरोना काल में पार्क बंद कर दिए जाने से नियमित टहलनेवालों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हुई थी. अब कोरोना का संक्रमण कम होने और प्रतिबन्ध हटने के बाद पार्क पुनः गुलज़ार होंगे,

प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्क प्रमंडल के रेंज एक में बीएसएपी -5 पार्क, रेंज दो में रेंटल 25, एफ सेक्टर, जे सेक्टर , वेस्ट एल आई जी सेक्टर -3, एम आई जी दुर्गा पार्क , चिल्ड्रेन पार्क, ग्रीन पार्क , मैनेजर साहब पार्क , मंजू पार्क, मुन्ना पाठक पार्क , रेंज 3 में ए.जी कॉलोनी पार्क, पाटलिपुत्र पार्क( लडडू गोपाल के पीछे), मक्डोवेल गोलम्बर पार्क फेज 2 एवं 3, पेंशनर भवन पार्क , पार्क संख्या 139 सीआईडी कॉलोनी पार्क तथा राजेंद्र नगर में रोड नंबर 6 बी पार्क, मीरा वर्मा पार्क आदि मार्च के अंत तक नयी साज-सज्जा के साथ आम लोगों के लिए उपलब्ध होंगे. इन पार्कों में नागरिक सुविधाओं के भी विस्तार किया गया है. इनमें वाकिंग ट्रैक , रोशनी , पेयजल , शौचालय, वर्मी कम्पोस्टिंग आदि मुख्य हैं. रेंज 2 के कंकरबाग स्थित रेंटल 25, मैनेजर साहब पार्क और मुन्ना पाठक पार्क में मोरम ट्रैक भी बिछाया जायेगा जिससे पैरों का एक्सरसाइज भी होगा.

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment