मीठापुर दिगम्बर जैन मंदिर का जीर्णोद्धार आचार्य शिरोमणि श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के शुभ आशीष से परम तपस्वी संत शंका समाधान प्रणेता पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज के निर्देशन में चल रहा है।
मीठापुर में नए चैत्यालय निर्माण के लिए वेदी प्रतिष्ठा सम्पन्न कराने हेतु भोपाल से पधारे प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी सुमित भैया जी एवं बाल ब्रह्मचारी अनिल भैया जी ने आज पूरे विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पुरानी मंदिर से भगवान् की सभी प्रतिमाओं को नये चैत्यालय में स्थापित कराया. मौके पर सैकड़ों की संख्या में जैन श्र्द्धालुगण भगवान् का जयकारा करते रहे.

नए चैत्यालय में प्रतिमाओं को स्थापित करने के पहले भगवान् की सभी प्रतिमाओं का अभिषेक एवं शान्तिधारा की गयी. शांतिधारा के बाद विधान किया गया. विधान के बाद हवन किया गया. हवन के बाद भगवान की आरती की गई।
ईशान जैन ने बताया कि आज के कार्यक्रम में अध्यक्ष विजय जैन कासलीवाल, नरेन्द्र गंगवाल, प्रदीप छाबड़ा जैन, विजय काला जैन, राजू पाटनी, कमल छाबड़ा, बिमल विनायका, गोपाल पाटनी, ओम टोंग्या जैन, सुनील बड़जात्या, निर्मल सेठी, अजय पाटनी, दीपक कासलीवाल, ममता छाबड़ा, नीतू छाबड़ा, ममता बड़जात्या, पिंकी काला, निशा जैन, अर्चना जैन, सुनीता पहाड़िया, सरोज पाटनी, सोमा कासलीवाल, मोना बाकलीवाल जैन, उर्मिला कासलीवाल, सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।





