अक्टूबर में हो सकते हैं नगर निकाय चुनाव

सम्यक न्यूज़, पटना.

बिहार में पटना नगर निगम समेत सभी नगर निकायों के चुनाव अक्टूबर में कराये जा सकते हैं. निकाय चुनाव का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह संकेत उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने दिया है. चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं.

उन्होंने बताया कि बिहार में नगर निकाय चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की तैयारियां अगस्त तक पूरी कर ली जायेंगीं. इसके बाद सितंबर से चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ होने की संभावना है. पोलिंग बूथों की अंतिम सूची अगस्त तक बना ली जायेंगीं. जुलाई महीने में 18 तारीख तक वोटर लिस्ट के अनुसार मतदाताओं की संख्या अपडेट कर दी जाएगी. नगर निकाय चुनाव में बूथों के प्रारूप को लेकर 19 जुलाई को जानकारी देने की बात सामने आई है. इसके बाद एक अगस्त तक दावा आपत्ति ली जाएगी. आयोग की वेबसाइट पर 11 से 14 अगस्त तक पोलिंग बूथों की अंतिम सूची अपलोड कर दी जाएगी.चुनाव आयोग की अनुमोदित सूची का अंतिम प्रकाशन 29 अगस्त को होगा. इसके बाद किसी भी दिन चुनाव की घोषणा की जा सकती है.

मालूम हो कि पटना नगर निगम समेत राज्य के सभी नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायतों के पांच साल का कार्यकाल जून में ही समाप्त हो चुका है. हालाँकि संभावित उम्मीदवार मई-जून में चुनाव होने की आशा में प्रचार शुरू कर चुके थे. हर घर तक पहुंचने और आकर्षक वादे कर मतदाताओं को रिझाने का भी कार्यक्रम चल रहा था, लेकिन दुविधा में वे भी थे. अब जबकि शहरी निकायों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, निकायों की कमान प्रशासक को मिलेगी या प्रशासक पर्षद को- इस पर भी अभी तक अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है. उम्मीद है कि शहरी निकायों में चुनाव तक प्रशासक पर्षद को कमान सौंपी जा सकती है.

“मैं आज भी जो पुड़िया बांध देता हूँ, आसानी से नहीं खुलती है”

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment