हाजीपुर में स्वर्गीय रामविलास पासवान की आदमकद प्रतिमा का अनावरण
सम्यक न्यूज़, पटना.
आज हाजीपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जन्म जयंती के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया. इस अवसर पर उनके सुपुत्र एवं जमुई के सांसद चिराग पासवान, उनकी माँ श्रीमती रीना पासवान सहित लोजपा (रामविलास) के तमाम पदाधिकारी, विधायक एवं हजारों की संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे.

आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करते समय सांसद चिराग पासवान भावुक हो गए और अपनी माँ के गले लगकर रो पड़े. जज़्बात पर काबू रखते हुए चिराग पासवान ने कहा कि “वे शेर का बच्चा हैं और डरते तो वे किसी से नहीं है.” बिहार की जनता की आवाज़ बनकर उनकी भलाई के लिय बिना थके काम करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान जी सिर्फ बिहार के ही नहीं, पूरे देश के सर्वमान्य नेता थे, दलितों की मुखर आवाज़ थे. कभी हाजीपुर से पांच लाख वोटों से जीतकर उन्होंने गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया था. आज वे हमारे बीच नहीं हैं, मगर उनके बताये रास्ते पर चलकर गरीब और दलित आबादी के सपनों को पूरा करना हमारा दायित्व है. उनके अधूरे कार्यों को पूरा करना हमारा कर्तव्य है. विभिन्न मंत्रालयों के अपने मत्रित्वकाल में उन्होंने विकास के कई उल्लेखनीय कार्य किये.
उन्होंने कहा कि भारत के छह प्रधानमंत्रियों के साथ काम करते हुए, उनके विश्वासपात्र बनकर उन्होंने राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई थी. संचार मंत्रालय रेल मंत्रालय, खाद्य और उपभोक्ता, रसायन एवं उर्वरक समेत अन्य मंत्रालयों का सफलतापूर्वक संचालन किया. बिहार के प्रति उनके दिल में खास जगह थी. हाजीपुर में पूर्व मध्य रेलवे का जोनल मुख्यालय, हाजीपुर में CIPET INSTITUTE चंद उदहारण हैं. बरौनी में फ़र्टिलाइज़र कारखाना पुनः चालू कराने के लिए अंतिम समय तक प्रयास करते रहे.
इस अवसर पर जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक राजू तिवारी पूर्व विधायक हुलास पांडे सहित तमाम लोगों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए.
पांच लाख पंचमुखी रुद्राक्ष से बना है 20 फीट ऊंचा अनोखा शिवलिंग





