“डॉक्टर्स डे” पर रोटरी पाटलिपुत्र की ओर से रक्तदान शिविर, आई कैम्प

महावीर वात्सल्य अस्पताल में 51 डॉक्टर सम्मानित

सम्यक न्यूज़, पटना.

“राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (“नेशनल “डॉक्टर्स डे”) के अवसर पर आज रोटरी पाटलिपुत्र की ओर से महावीर वात्सल्य अस्पताल में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। रोटरी पाटलिपुत्र के अध्यक्ष अनिल रिटोलिया और सचिव रूचिका अग्रवाल ने बताया कि “नेशनल “डॉक्टर्स डे” के मौके पर महावीर रोटरी पाटलिपुत्र आई हॉस्पिटल में कैंप लगाकर 100 से अधिक मरीजों की निःशुल्क आंख जांच की गयी. महावीर रोटरी पाटलिपुत्र ब्लड बैंक में 35 लोगों ने रक्तदान किया। वरीय नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक गोलवारा बताया कि आई चेकअप कैंप में आए कई मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया। अध्यक्ष अनिल रिटोलिया ने बताया कि रोटरी पाटलिपुत्र की ओर से महावीर रोटरी पाटलिपुत्र आई हॉस्पिटल में इन मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन निःशुल्क किया जाएगा।

रोटरी पाटलिपुत्र की ओर अस्पताल सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में चार्टर्ड एकाउंटेंट समेत 51 डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि महावीर वात्सल्य अस्पताल के निदेशक डॉ एन आर बिश्वास ने कहा कि डॉक्टर का मुख्य दायित्व मानवता की सेवा करना है। गरीब और लाचार मरीजों का इलाज निःस्वार्थ भाव से करना चाहिए। महावीर मन्दिर न्यास द्वारा संचालित अस्पतालों में इसी भावना से मरीजों की सेवा की जाती है। पद्मश्री डॉ. शांति राय ने इस अवसर पर रोटरी पाटलिपुत्र के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि दूसरी संस्थाओं को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।

नेशनल डॉक्टर्स डे पर दीप प्रज्ज्वलित करते चिकित्सकगण

समाजसेवी प्रदीप जैन ने कहा कि रोटरी पाटलिपुत्र के सौजन्य से महावीर वात्सल्य में आई हॉस्पिटल और ब्लड बैंक के जरिए मरीजों की सेवा हो रही है। सम्मानित होनेवाले डॉक्टरों में डॉ. हिमांशु राय, डॉ. सारिका राय, डॉ. खंडेलवाल,  डॉ. डी के रमण,  डॉ. मनोरमा मिश्रा,  डॉ. अनामिका पांडेय,  डॉ. बिनय रंजन,  डॉ. नितिन मैटिन,  डॉ. शिप्रा,  डॉ. ओम पूर्वे डॉ. राकेश,  डॉ. चंदन,  डॉ. विवेक पांडेय,  डॉ. प्रमोद,  डॉ. नासर, डॉ. उपेन्द्र,  डॉ. अभिषेक,  डॉ. राजकुमारी डॉ. आदित्य,  डॉ. स्वपना झा,  डॉ. स्वपना, डॉ. अमित आदि शामिल हैं। इस अवसर पर रोटरी क्लब के विश्वप्रिया, विपिन चाचान, शिल्पी चाचान, सच्चिदानंद, रजनीगंधा आदि मौजूद थे.

सफेदपोश नेता, आईएएस और माफिया की तिकड़ी ने खूब जमाया रंग

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment