अग्रवाल महिला सम्मेलन द्वारा दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

सम्यक न्यूज़, पटना.

नेशनल डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर आज बिहार अग्रवाल महिला सम्मेलन द्वारा सिटी डेंटल सेंटर अस्पताल में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इसमें करीब 25 महिलाओं के दांतों की जांच वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉक्टर रीतेश राज ने की. कंकड़बाग टेम्पो स्टैंड के पास स्थित सिटी डेंटल सेंटर अस्पताल (N.A.B.H ) में इस मौके पर सम्मेलन की अध्यक्ष डॉ गीता जैन ने कहा कि आजकल महिलाएं अपने दांतों की देखभाल पर ज्यादा समय नहीं देती है जिसके कारण उन्हें दांतों की कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं। इसी को ध्यान में रखकर इस शिविर का आयोजन किया गया.

डॉक्टर रीतेश राज ने बताया कि मुंह और दांतों की ठीक से देखभाल नही करने के कारण सांसों में बदबू, दांतों में कीड़ा लगना, पायरिया, मसूड़ों में सूजन, आदि बीमारियां होती हैं. शिविर में डॉ रिशु सिंह ने बताया कि महिलाओं को अपने दांतो की साफ सफाई का बचपन से ही ध्यान रखना चाहिए और अगर उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी हो तो उसको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत अपने  नजदीकी दंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। दन्त शिविर में डॉ रिशु सिन्हा सहित डॉ अंकिता, डॉ निशांत, डॉ दिव्या ने मरीजो के दांतों की जांच की। शिविर को सफल बनाने में डॉ गीता जैन, अनिता अग्रवाल सहित अन्य महिलाएं उत्साह के साथ जुटी हुई थीं.

महावीर वात्सल्य अस्पताल में 51 डॉक्टर होंगे सम्मानित

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment