रोटरी चाणक्या की ओर से वर्ष 2021-22 में किये गये बेहतर कार्यों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। क्लब की अध्यक्ष अर्चना जैन ने पूरे वर्ष के कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।
रोटरी चाणक्या की ओर से वर्ष 2021-22 में किये गये बेहतर कार्यों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। क्लब की अध्यक्ष अर्चना जैन ने पूरे वर्ष के कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने रोटरी चाणक्या के सदस्यों के बारे में बताया, जिन्होंने वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभायी। उन्होंने कहा कि क्लब की ओर से 25 गरीबों की काटरैक्ट सर्जरी करायी गयी। 56 अन्नपूर्णा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इसके तहत 10 हजार से अधिक लोगों को प्रसाद के रूप में भोजन कराया गया। वर्षभर कई स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन हुए, जिनसे सैकड़ों लोग लाभान्वित हुए। स्कूलों, आईजीआईएम और महावीर कैंसर संस्थान समेत दर्जनों जगहों पर वाटर स्टेशन का निर्माण कराया गया। इससे हजारों बच्चों के साथ ही आम लोगों को पीने का स्वच्छ पानी मिला।
कार्यक्रम के दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्य व अन्य को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में विनोद तोदी, विवेक कुमार, ईशान जैन, संजीव मुनका, डॉ. मनोज, डॉ. विनीता, नम्रता, मोनी त्रिपाठी, सरोज तोदी, विकास बरोलिया, सीमा बंसल, सुनील सर्राफ, मुकेश हिसारिया, संजय बंसल, प्रकाश अग्रवाल, अभिषेक अपूर्व सहित और भी कई सदस्य थे। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष बिंदु सिंह उपस्थित थीं।





