प्रभु आहार द्वारा आज रणजीत कुमार के सहयोग से नेत्रहीन बालिकाओं को उनकी पसंद का खाना खिलाया गया। अंतर्ज्योति नेत्रहीन बालिका विद्यालय के सभी छात्राओं के लिए खाना दिया गया तथा सभी को मास्क एवं सेनेटाइजर दिया गया। सभी छात्राओं ने इनके साथ मिलकर खुशीयां मनाई।
मौके पर अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि कोरोना बीमारी का खतरा अभी भी कम नही हुआ है। कोरोना से बचाव के लिए जरूरी है कि हमेशा मास्क पहने तथा अपने हाथों को धोते रहें। कुमार ने छात्राओं को बताया कि विद्यालय में एक दूसरे से दूरी बनाकर ही बैठे। कुमार ने कहा कि इन बच्चियों के साथ कुछ समय बिताना और मिलकर खुशियां बांटना अच्छा लगता है।
आज के वितरण में राकेश कुमार, मुकेश जैन, सुधीर कुमार, जय प्रकाश गुप्ता, राकेश शर्मा, निर्मल शर्मा , अमरेश अग्रवाल सहित अन्य लोग सहयोग कर रहे थे।
दस गरीबो का निःशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन





