पढ़िये पटना के किन 30 मोहल्लों में फैला कोरोना…

बिहार में कोरोना ने फिर पैर पसारना शुरू कर दिया है। राजधानी पटना में 30 मोहल्लों में कोरोना संक्रमण फैल गया है। राज्य में बीते 24 घंटे के भीतर 152 नए केस भी सामने आ चुके हैं।

बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रहे हैं। राजधानी पटना के 30 मोहल्ले में कोरोना संक्रमण फैल गया है। बिहार में बीते 24 घंटे के भीतर 152 नए संक्रमित मिले। इनमें से 85 मरीज पटना से मिले हैं। इसके अलावा भागलपुर से 10, मुजफ्फरपुर से 8, बांका से 6, कटिहार से 5, समस्तीपुर, सहरसा और सीतामढ़ी से 4-4 नए मरीजों की पहचान हुई है।
पटना के इन मोहल्लों में सक्रमण
आशियाना नगर, पटेल नगर, कंकड़गाग, अशोक नगर रोड 1, चित्रगुप्त नगर, अनीसाबाद, एसके नगर, खगौल, मजार गली, शेखपुरा, शिवजी नगर, तारकेश्वर पथ, एसकेपुरी, मित्रमंडल कॉलोनी, एनएमसीएच के पीजी हॉस्टल, हड़ताली मोड़, दानापुर कैंट, रामनगीर बुद्धा कॉलोनी, बोरिंग रोड, चाणक्यपुरी, दीघा, आईजीआईएमएस, सुल्तानपुर, कुर्जी, गौरेया स्थान, खड़ंजा रोड, फुलवारीशरीफ, ऑफिसर फ्लैट बेली रोड, मोहम्मदपुर एलसीजी घाट, राजीव नगर, पाटलिपुत्र, रामकृष्णा नगर, रामलखन पथ, मालसलामी में नये संक्रमित मिले हैं। एनएमसीएच के कोरोना नोडल सेंटर में दो संक्रमितों को भर्ती कराया गया है।

कोरोना संक्रमण की दर बढ़ी, एक मरीज की मौत
बिहार में कोरोना संक्रमण की दर बढ़कर 1.10 फीसदी पहुंच गई है। बीते 24 घंटे के भीतर 67 संक्रमित स्वस्थ भी हुए। हालांकि एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई।

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment