बड़ी स्क्रीन हो तो भी एक हाथ से होगी टाइपिंग, अपनाएं ये आसान तरीका

अब बड़ी स्क्रीन वाले फोन का जमाना है। कई बार बड़ा फोन हो और एक हाथ से कुछ लिखना हो तो स्थिति असहज हो जाती है। लेकिन कुछ ट्रिक अपनाकर आप आसानी से टाइपिंग कर सकते हैं।

अब मैसेजिंग का जमाना आ गया है। लोग अपना काम भी करते रहते हैं और स्मार्टफोन पर अपने दोस्त-रिश्तेदारों से चैट भी करते रहते हैं। इसमें कई बार बड़ी स्क्रीन वाले फोन को एक हाथ से ऑपरेट करने में दिक्कत होती हे। वेब सीरीज देखनी हो या कोई आर्टिकल पढ़ना हो तो ठीक, लेकिन अगर आप घंटों चैटिंग करते हैं या फोन पर लंबी-लंबी लाइनें टाइप करते हैं तो आपके दोनों हाथों को बिजी रहना पड़ता है। आप एक आसान ट्रिक को अपनाकर एक हाथ से ही आराम से टाइपिंग कर सकते हैं। इसके लिए स्मार्टफोन में गूगल का एक एप डाउनलोड करना होगा। यह एप पहले से प्री-इंस्टॉल भी होता है।

यह है गूगल का एप
-GBoard गूगल का कीबोर्ड एप है

  • इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं
  • फोन में Gboard एप को डिफॉल्ट कीबोर्ड के रूप में चुने
  • फोन की सेंटिग में जाकर Keyboard सर्च करना होगा और डिफॉल्ट कीबोर्ड सेलेक्ट करना होगा।
  • अब चैट करने के लिए चैट को ओपन करके कीबोर्ड खोल लें
  • नीचे की तरफ दिए गए कोमा (,) को थोड़ी देर दबाकर रखें
  • यहां आपको तीन विकल्प इमोजी, सेटिंग और वन हैंडेड मोड दिखेंगे, तीसरे विकल्प को चुनें
  • अब कीबोर्ड पर लिखना शुरू कर सकते हैं
  • आप चाहें तो अपने हिसाब से इसकी जगह बदल सकते हैं
undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment