पटना। गरीबों की नि:शुल्क आंख जांच और ऑपरेशन के लिए राधा देवी मोहनका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से श्री बालाजी नेत्रालय की दूसरी शाखा का शुभारंभ न्यू बहादुरपुर में किया जा रहा है। इसका उद्घाटन 26 जून को सुबह 11 बजे माननीय उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्री मंगल पांडेय मौजूद रहेंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पीके अग्रवाल, पूर्व अतिरिक्त सॉलिशिटर जनरल एसडी संजय, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के कॉर्डियक सर्जन डॉ. दिनेश चंद्रा, पद्श्री विमल जैन एवं बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष महेश जालान भी शामिल होंगे।

ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. शशि मोहनका ने बताया कि यहां पर गरीबों को नि:शुल्क आंख की बीमारियों से जुड़ी अत्याधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। इसके साथ ही मोतियाबिंद का ऑपरेशन, दवा और चश्मा भी नि:शुल्क दिया जाएगा। ट्रस्ट और विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से डॉ. शशि मोहनका अब तक 4000 से अधिक लोगों का मोतियाबिंद का नि:शुल्क ऑपरेशन कर चुके हैं। इसके साथ ही 25 हजार से अधिक मरीजों का नि:शुल्क इलाज और परामर्श भी दे चुके हैं।





