जब भी आप किसी सफर पर जा रहे हों, या कोई परिचित आपके पास आ रहा हो, तो यह फीचर काम का साबित होगा। अब आप गूगल मैप के जरिए अपनी लाइव लोकेशन अपने जानने वालों से शेयर कर सकते हैं।
गूगल प्ले स्टोर पर ऐसे ढेरों एप हैं जो आपको लाइव लोकेशन भेजने की सुविधा देंगे, लेकिन इनमें से अधिकतर अपना काम सटीक ढंग से नहीं कर पाते हैं। जब भी लोकेशन की बात आती है, तो हमें सबसे ज्यादा भरोसा गूगल मैप्स पर ही होता है। लेकिन लाइव लोकेशन शेयर करने के लिए हम अब भी वाट्सएप का ही अधिक इस्तेमाल करते आ रहे हैं। अगर आपके किसी फोन में वाट्सएप नहीं चलता है तो भी आप आपनी लाइव लोकेशन शेयर कर सकते हैं। इसके लिए आपका गूगल एकाउंट होना चाहिए। अगर आप स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं, आपके पास गूगल एकाउंट जरूर होगा।
जिसकी अब जरूरत नहीं।
जी हां, गूगल ने अपने मैप्स एप्लिकेशन पर पिछले दिनों कई नए फीचर्स जोड़े हैं। इन्हीं में से एक फीचर लाइव लोकेशन शेयर करने का है। खास बात है कि इस फीचर के जरिए सामने वाले व्यक्ति को आपके फोन की बैटरी का प्रतिशत भी दिखता रहेगा, ताकि बैटरी खत्म होने की स्थिति में जब लोकेशन मिलनी बंद हो जाए, तब सामने वाले व्यक्ति को इसका पता लग जाए। इसके अलावा आपका नाम, रियल टाइम लोकेशन भी दिखेगा। जब भी आप किसी सफर पर जा रहे हों, या कोई परिचित आपके पते पर आ रहा हो, तो यह फीचर उपयोगी होगा।
ऐसे साझा करें लाइव लोकेशन
- सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में गूगल मैप्स एप को खोलें
- फिर आपको दायें कोने में ऊपर अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें
- ड्रॉप-डाउन में लोकेशन शेयरिंग पर क्लिक करें
- अब अपनी आवश्यकता के अनुसार समय अवधि चुनें।
- आप एक घंटे, 12 घंटे और “जब तक आप इसे बंद नहीं करते, तब तक” में से चुन सकते हैं
- अब आपको उस गूगल अकाउंट का चयन करना है, जिसके साथ आप लोकेशन शेयर करना चाहते हैं
- आप गूगल आईडी टाइप कर सकते हैं और व्यक्ति को जोड़ सकते हैं
- आप दूसरे एप पर भी लोकेशन शेयर कर सकते हैं





