जानिये कब पटना में भगवान जगन्नाथ निकलेंग रथयात्रा पर, क्या है तैयारी

बिहार की राजधानी पटना में एक जुलाई को भगवान जगन्नाथ रथयात्रा पर निकलेंगे। रथयात्रा के गुजरने के रास्तों का चयन कर लिया गया है। राजधानी में जिस रास्ते से रथयात्रा गुजरेगी, श्रद्धालु भगवान पर फूलों की बारिश करेंगे।

कोरोना काल के बाद पहली बार राजधानी पटना में एक जुलाई को पूरे उल्लास के साथ भगवान जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जाएगी। इंटरनेशल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शंसस (इस्कॉन) के बैनेर तले निकलने वाली जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के गुजरने के रास्ते का चयन कर लिया गया है। भगवान जगन्नाथ के रथ को दुरुस्त करने का काम युद्धस्तर पर जारी है। रथ पर भगवान जगन्नाथ के साथ बलदेव और सुभद्रा भी सवार होंगे।

इस्कॉन के मीडिया प्रभारी नंद गोपाल दास के मुताबिक अलग-अलग राज्यों से कलाकार बुलाए गए हैं, जो रथ को भव्य और आकर्षक बनाने में जुटे हैं। श्रद्धालु शहर के निर्धारित मार्ग पर रथ को खींचकर शोभायात्रा निकालेंगे। पटना में जगन्नाथ रथयात्रा पर जगह-जगह फूलों की बारिश की जाएगी। कई जगहों पर भगवान की आरती होगी और रथयात्रा के स्वागत के लिए कई तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं।

यह रहेगा रूट
रथयात्रा इस्कॉन मंदिर से शुरू होगी और बुद्धमार्ग, तारामंडल, कोतवाली, डाकबंगला चौराहा, गांधी मैदान, एग्जीबिशन रोड, डाक बंगला रोड, फ्रेजर रोड, महावीर मंदिर, डाक बंगला चौराहा, तारामंडल होते फिर से इस्कॉन मंदिर आकर खत्म होगी।

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment