योगाभ्यास से फिट है- तन भी, मन भी

सम्यक न्यूज़, पटना.

आठवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के अवसर पर आज पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा पटना के राजधानी वाटिका (इको पार्क) गेट संख्या 2 के पास लॉन में प्रातः 6:00 से 7:00 बजे तक “योग दिवस कार्यक्रम” का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि विभागीय मंत्री श्री “नीरज कुमार सिंह” ने कहा कि योग करने से लोगों की आयु भी लंबी होती है। योग करना स्वस्थ्य जीवन की ओर अग्रसर होने का एक कदम है| योग करने से शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है| साथ ही चेहरे पर सौन्‍दर्य भी झलकता है| दरअसल शरीर को निरोगी रखने के लिए योग बहुत ही जरूरी है। योग से मनुष्य स्वस्थ रहता है, साथ ही फिट रहकर वो लंबे जीवन को प्राप्त करता है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष आयुष मंत्रालय की ओर से “योग फॉर ह्यूमैनिटी’ (Yoga For Humanity)” थीम चुनी गई है जिसका मतलब है “मानवता के लिए योग।“ दरअसल  “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” मनाने की शुरुआत साल 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। 11 दिसंबर 2014 को इस बात की घोषणा की गई थी कि हर साल 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाएगा। दरअसल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त महासभा में दुनियाभर में योग दिवस मनाने का आह्वान किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकार कर लिया। 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का ऐलान किया। इसके पीछे की मुख्य वजह ये है कि  21 जून को उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है जिसे लोग ग्रीष्म संक्रांति भी कहते हैं। भारतीय परंपरा के मुताबिक, ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन होता है। माना जाता है कि सूर्य दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने के लिए फायदेमंद है। इसी को देखते हुए योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। सबसे पहला अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस साल 2015 के 21 जून को मनाया गया था।

योग कार्यक्रम में विभाग के वरीय पदाधिकारी  श्री सी. पी. खंडूजा, प्र धान मुख्य वन संरक्षक (विकास), श्री सुरेन्द्र सिंह,  निदेशक, पारिस्थिकी एवं पर्यावरण, श्री प्रभात कुमार गुप्ता, मुख्य वन्य प्राणी प्रतिपालक, श्री कमलजीत सिंह, वन संरक्षक, कार्य नियोजन अंचल, पटना एवं श्री शशिकांत कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी, पार्क प्रमंडल की गरिमामयी उपस्थिति में अन्य पदाधिकारी और कर्मचारियों ने योग कर इस दिवस को मनाया.

बस ……. बहुत हुआ हंगामा, उपद्रव- अब थाना, कोर्ट का चक्कर लगाओ

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment