विश्व योग दिवस के अवसर पर आज पटना मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य सहित डॉक्टरों एवं मेडिकल छात्र छात्राओं ने योग सीखा एवं किया।
कार्यक्रम का उदघाटन प्राचार्य विद्यापति चौधरी, अग्रभारत के अध्यक्ष गणेश खेतरीवाल एवं अन्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्राचार्य डॉक्टर विद्यापति चौधरी ने बताया की आज के इस योग शिविर में बड़ी संख्या में एमबीबीएस स्टूडेंट्स सीनियर टीचर तथा स्टाफ में बड़े ध्यान तथा मंत्र योग किया तथा सीखा। प्राचार्य ने बताया की नेशनल मेडिकल काउंसिल के गाइडलाइन में योगा का अभ्यास कंपलसरी किया गया है। उसका भी पालन पीएमसीएच में किया गया।
प्राचार्य ने बताया की आज का योग कार्यक्रम अग्रभारत फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। इस योग कार्यक्रम में प्राचार्य सहित डॉ राजीव कुमार सिंह, डॉ बरियार, डॉ रंजीत सिन्हा, डॉ रश्मि सिंह, डॉ अजय, डॉ सोनी सिन्हा, डॉ रामा अग्रवाल, सहित दर्जनों वरीय शिक्षकों सहित करीब तीन सौ से अधिक छात्र / छात्राओं ने भाग लिया।

अग्रभारत के अध्यक्ष गणेश खेतरीवाल, लक्ष्मण टेकरीवाल, राजेश माखरिया, एम पी जैन सहित अन्य उपस्थित थे।
अग्रभारत फाउंडेशन की ओर से प्रसिद्ध हड्डी रोग तथा योग विशेषज्ञ डॉ रवि खंडेलवाल ने क्लीनिकल योग के बारे में विस्तार से समझाया। डॉ खंडेलवाल ने बताया कि हम योग की सहायता से अपने को किस तरह स्वस्थ रख सकते हैं तथा अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं।
मौके पर मुम्बई की योग विशेषज्ञ एवं योग शिक्षिका श्रीमती संजीवनी सर्वटे ने प्राणायाम एवं आसनों का अभ्यास कराया।
कार्यक्रम के अंत मे धन्यवाद ज्ञापन किया गया।





