डॉ. एन.आर. विश्वास महावीर वात्सल्य अस्पताल के नये निदेशक

महावीर हार्ट हॉस्पीटल की भी जिम्मेदारी

सम्यक न्यूज़, पटना.

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में आठ वर्षों तक निदेशक रहे डॉ. निहार रंजन विश्वास एल सी टी घाट के पास स्थित महावीर वात्सल्य अस्पताल के नये निदेशक बनाये गये हैं। उनके पास महावीर हार्ट हॉस्पीटल का प्रभार भी होगा। प्रो विश्वास ने सोमवार को अपराह्न में महावीर वात्सल्य अस्पताल में अपना कार्यभार संभाल लिया। महावीर वात्सल्य अस्पताल के निवर्तमान निदेशक और पीएमसीएच के पूर्व प्राचार्य  डॉ एस एन सिन्हा को महावीर आरोग्य संस्थान का निदेशक बनाया गया है। इसी साल जनवरी में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ.एससी मिश्रा के निधन से महावीर आरोग्य संस्थान के निदेशक का पद खाली था। महावीर आरोग्य संस्थान के अपर निदेशक डॉ विमल विभाकर  कार्यकारी निदेशक के प्रभार में थे। महावीर मन्दिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने डॉ एन आर विश्वास को नयी जिम्मेवारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। महावीर वात्सल्य अस्पताल के शासी निकाय के अध्यक्ष जस्टिस पी के सिन्हा,  महावीर कैंसर संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ एल बी सिंह ने महावीर वात्सल्य अस्पताल पहुंचकर डॉ. एन आर विश्वास को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. एस एन सिन्हा,  डॉ.लखीन्द्र प्रसाद के अलावा अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी मौजूद थे।

नए निदेशक डॉ. निहार रंजन विश्वास

डॉ. एन आर विश्वास इसी वर्ष 31 मई को दिल्ली एम्स में फार्माकोलॉजी विभाग के प्रोफेसर पद से रिटायर हुए हैं। डॉ. विश्वास फरवरी 2014 से फरवरी 2022 तक आईजीआईएमएस, पटना के निदेशक रहे। उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत मई 1992 में दिल्ली एम्स में सहायक प्राध्यापक के रूप में की थी। आईजीआईएमएस, पटना के निदेशक के रूप में श्री विश्वास ने अनेक उल्लेखनीय कार्य किये और इस महत्वपूर्ण चिकित्सा संस्थान को नयी पहचान दिलाई. सरकार भी उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए दो बार दो-दो साल का सेवा विस्तार भी दिया था.

रक्तदान एवं भजन — आचार्य किशोर कुणाल का अनूठा जन्मदिवस

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment