सम्यक न्यूज़, पटना.
माँ वैष्णो देवी सेवा समिति द्वारा समाज सेवा के प्रतीक पुरुष, स्वनामधन्य आचार्य किशोर कुणाल का जन्मदिवस आज यहाँ जनसेवा दिवस के रूप में मनाया गया. समिति द्वारा संचालित माँ ब्लड सेंटर प्रांगण के तीसरे तल्ले पर दर्ज़नों रक्तवीरों ने रक्तदान कर आचार्य के प्रति अपनी श्रद्धा निवेदित की और उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. सर्वप्रथम माँ ब्लड सेंटर प्रांगण में आगमन पर आचार्य किशोर कुणाल का स्वागत संत पशुपतिनाथ वेद विद्यालय से आये बच्चों द्वारा संस्कृत श्लोक से किया गया।
माँ ब्लड सेंटर के संस्थापक सदस्य मुकेश हिंसारिया ने आचार्य जी का स्वागत करते हुए कहा कि धर्म, अध्यात्म एवं समाज सेवा के कंटीले पथ पर निरंतर अग्रसर आचार्य श्री किशोर कुणाल आज किसी परिचय के मोहताज़ नहीं है. वे अपने कर्मों से जनसेवा के प्रतीक पुरुष बन चुके हैं. “नर सेवा नारायण सेवा” ही उनका एकमात्र लक्ष्य है. उन्हीं को समर्पित रक्तदान शिविर सह भजन कीर्तन का आयोजन माँ वैष्णो देवी सेवा समिति द्वारा संचालित माँ ब्लड सेंटर प्रांगण के तीसरे तल्ले पर किया गया है। सुबह 9.30 बजे से रक्तदान शिविर ओर 11.30 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया गया।

संस्था के अध्यक्ष जगजीवन सिंह (बबलू) ने कहा कि आचार्य किशोर कुणाल जी के जन्मोत्सव के मौके पर भजन गायक रीमा सिंह द्वारा लिखित “जन्मोत्सव हम आपका सब मिलकर मनाएंगे , झूमेंगे नाचेंगे जश्न मनाएंगे” जैसे भजन आचार्य जी को समर्पित किये गये । इसी के साथ शशिरंजन जी की टीम की तरफ से गायक आलोक झा जी ने “मेरी अंखियों के सामने ही रहना, मां वेदों ने जो तेरी महिमा कही, प्यारा सजा है दरबार भवानीऔर चलो बुलावा आया है” जैसे प्रसिद्ध भजनों से वहां मौजूद सभी लोगो को भक्तिरस में सराबोर कर दिया. भजन संध्या के साथ 12 जून को जिन्होंने अपने जन्मदिवस, सालगिरह पर रक्तदान किया, उनको आचार्य किशोर कुणालजी द्वारा प्रसादस्वरूप सम्मानित किया गया। संस्था से जुड़े लोगों ने बताया कि माँ ब्लड सेन्टर के 105 दिनों के कार्यकाल के दौरान कई ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन विभिन संस्थाओं द्वारा किया गया. ऐसी संस्थाओं को भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी जी और आचार्य किशोर कुणाल जी द्वारा सम्मानित किया गया ओर संस्थाओं द्वारा आचार्य जी को भी अंगवस्त्रम देकर आभार प्रकट किया गया। वहां उपस्थित अन्य लोगों ने भी आचार्य किशोर कुणाल को उपहारस्वरूप अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया. समाजसेवी एम. पी. जैन ने तुलसी जी का सुसज्जित पौधा आचार्य जी को भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी.

पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापक सदस्य मुकेश हिंसारिया, अध्यक्ष जगजीवन सिंह (बबलू), सचिव कन्हैया अग्रवाल (कंनहु) और कोषाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल के साथ संस्था के सभी सदस्य मौजूद थे।
जैनियों ने सातवें तीर्थंकर भगवान सुपार्श्वनाथ का जन्म व तप कल्याणक मनाया





