श्री खाटू श्याम सेना, पटना द्वारा पीने का ठंडा पानी के फ़िल्टर को ट्रांसपोर्ट नगर , पटना में लगवाया गया । इसका उद्घाटन पूर्व जिला जज रमेश रिटेरिया एवं बिहार अग्रवाल महिला सम्मेलन की अध्यक्ष डॉ गीता जैन ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर जिला जज ने कहा कि इस भयंकर गर्मी में पीने के पानी का इंतेजाम बहुत हीं पुण्य का काम है।

मौके पर डॉ गीता जैन ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर में कार्य करने वाले सैकड़ों मजदुरों के लिए यह ठंडे पानी का कूलर एक वरदान है। गीता जैन ने कहा कि इस कूलर के अतिरिक्त जानवरों एवं पक्षियों के लिए भी पानी एवं दाने का कुछ प्रबंध करना चाहिए।
इस कार्यक्रम में सदस्य राकेश शर्मा , निर्मल शर्मा , कैलाश शर्मा , सुभाष शर्मा ,राजेश शर्मा , कौशल अग्रवाल , मनोज भलोटिया , सचिन डालमिया , सचिन शर्मा , दीपक सराउगी ऐवम प्रभु आहार की टीम से अध्यक्ष राकेश कुमार , अमरेष अग्रवाल , राकेश पराषर , राकेश मेहता ऐवम मनीष तिवारी थे ॥





