फ्रूटी एवं गमछा पाकर मजदूरों के चेहरे खिले

सम्यक न्यूज़, पटना.

प्रभु आहार सेवा समिति द्वारा लगातार ज़रूरतमंदो की सेवा की जा रही है । इसी क्रम में आज ट्रांसपोर्ट नगर , ज़ीरो माइल ,पटना के आस पास ठेला चालक एवं दैनिक मज़दूरों के बीच फ़्रूटी एवं गमछा का वितरण किया गया । इसे पाकर मजदूरों के चेहरे खिल उठे और ख़ुशी-ख़ुशी उन्होंने फ्रूटी का भी मज़ा लिया. उन्होंने आपस में भी इस तरह के सामाजिक कार्यों की चर्चा की और आयोजकों को धन्यवाद् दिया.

मजदूरों को गमछा बाँटतीं डॉ. गीता जैन

आज की सेवा कालीकेत नगर, बेली रोड के रहनेवाले राकेश पराशर ने अपनी शादी की 24वीं वर्षगाँठ के अवसर पर प्रदान की ।

आज की सेवा में राकेश कुमार , मुकेश जैन , राकेश शर्मा , एमपी जैन , डॉक्टर गीता जैन, निर्मल शर्मा , राकेश पराशर , अमरेश अग्रवाल , मनीष तिवारी, सुरेश बगड़िया , आयुष बगड़िया, एवं अन्य सदस्य मौजूद थे ।

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment