सम्यक न्यूज़, पटना.
राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेंद्र साहनी ने आज सतीश भारती को व्यावसायिक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है. श्री भारती पटना सिटी के निवासी हैं. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार राम ने पटना जिला के पंडारक प्रखंड के निवासी अजय कुमार चौहान को पटना जिला का जिला सचिव मनोनीत किया है. इस मौके पर पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार के अलावा शिवजीत यादव, दुखन पासवान, रोहित कुमार, मोहम्मद मैनुद्दीन मंसूरी, जावेद अंसारी, रितेश रंजन, रानी मेहता, फरीदा खातून ने मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.
हस्तकरघा और हस्तशिल्प के उत्पाद के लिए खुला हाट





