बैकुण्ठवासी पिता की स्मृति में गरीबों के बीच भोजन पैकेट वितरित  

शुगादेवी सीताराम प्रणामी ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित राज अकेला द्वारा आज मंगलवार को फ्रेजर रोड, गांधी मैदान आदि के पास फुटपाथ पर बैठे करीब 75 गरीब भाई- बहनों को खाने का पैकेट एवं पानी का बोतल वितरित किया गया। आज की यह सेवा नरेन्द्र जैन तथा जयपुर निवासी राजेन्द्र जैन ने अपने पिता स्वर्गीय आत्माराम सरावगी पुत्र स्वर्गीय बद्री प्रसाद सरावगी की स्मृति में किया। स्वर्गीय सरावगी पटना सिटी के एक प्रसिद्ध समाजसेवी थे। मौके पर समाजसेवी एम पी जैन ने कहा कि भूखे को खाना खिलाना, प्यासे को पानी पिलाना बहुत ही पुण्य का काम है। यह मानवता की सेवा का परिचायक है.

भोजन पैकेट के लिए लाइन में खड़े

यह भोजन वितरण कार्यक्रम बिहार अग्रवाल महिला सम्मेलन की अध्यक्ष डॉ गीता जैन के मार्गदर्शन में किया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्तम सिंह, दीपक कुमार ,राकेश पांडे, प्रमोद कुमार केशव देव, विकास कुमार  एवं शत्रुघ्न कुमार जी ने योगदान किया.

कोविड पॉजिटिव नवजात ह्रदय रोगी को मिली नयी जिंदगी

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment