सम्यक न्यूज़, पटना
माँ वैष्णो सेवा समिति के सामाजिक कार्यों की गूँज पूर्वोत्तर क्षेत्र में भी पहुँच गयी है. यहाँ की बड़ी पेट्रोलियम कंपनी नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (NRL) ने कल समिति को एक एम्बुलेंस भेंट की. माँ वैष्णो सेवा समिति के सूत्र वाक्य “सेवा परमो धर्मः” का सम्मान करते हुए कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत कंपनी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (NRL) की तरफ से प्रबंध निदेशक बी. जे. फुकन , निदेशक (वित्त) इन्द्रनील मित्रा, वरीय मुख्य महाप्रबंधक निकुंज बड़ठाकुर कंपनी सचिव चिरंजीव शर्मा ने गुवाहाटी में बिहार में जनसेवा के लिए एक एंबुलेंस समिति परिवार को भेंट की.

माँ वैष्णो सेवा समिति के संस्थापक सदस्य मुकेश हिसारिया ने बताया कि समिति का एकमात्र लक्ष्य हर दुखित चेहरे पर मुस्कान लाना है. जन सेवा ही हमारा संकल्प है. यह अत्यंत हर्ष एवं संतोष का विषय है कि समिति के कार्यों में नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड भी हमारा सहयोगी बना है. कंपनी के इस योगदान से पीड़ित मानवता की सेवा को और बल मिलेगा. संसाधन बढ़ने से दिन-प्रतिदिन हमारे सहयोगियों का उत्साह बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि पटना में स्थापित माँ ब्लड सेंटर हर जरुरतमंद व्यक्ति को रक्त उपलब्ध कराने के प्रयास में निरंतर कार्य कर रहा है. उन्होंने एम्बुलेंस प्राप्ति के अवसर पर डॉ सुनील केसरी, श्रीमती प्रियम्वदा केसरी सहित NRL की पूरी टीम का विशेष आभार व्यक्त किया है.
जन साधारण के लिए चीप एंड बेस्ट दुकान का उद्घाटन





