शक्तिधाम में हनुमान जन्मोत्सव पर सुन्दरकाण्ड पाठ

सम्यक न्यूज़, पटना

आज बैंक रोड स्थित शक्तिधाम मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आज प्रातः से ही भक्तों का तांता लगा रहा। हनुमानजी का विशेष श्रृंगार किया गया, सवा मन लड्डू का प्रसाद चढ़ाया गया. शक्तिधाम महिला मंडल की सैकड़ों महिलाओं ने सामूहिक रूप से भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड का पाठ किया । श्रीमती मंजू जैन के नेतृत्व में सुन्दर काण्ड का प्रारम्भ महिलाओं ने इस प्रकार किया-
जामवंत कहने लगे सुनो वीर हनुमान, बैठो हो किस फिक्र में कहाँ तुम्हारा ध्यान
जामवंत के बचन सुहाए। सुनि हनुमंत हृदय अति भाए॥


श्री निर्मल अग्रवाल ने हनुमानजी पूजा की। साथ मे अमर अग्रवाल, एवं अक्षय अग्रवाल भी थे। शक्तिधाम में महिलायें भक्तिभाव से हनुमान जी की आरती कर रही थीं –
आरती किजै हनुमान लला की, दुष्टदलन रघुनाथ कला की
जांकेबल से गिरिवर कांपे, रोग दोष जाके निकट न झांके

मौके पर शक्तिधाम के मुख्य संस्थापक अमर अग्रवाल ने बताया की हनुमानजन्मोत्सव चैत्र माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। माना जाता है कि इसी दिन हनुमानजी का जन्म हुआ था ।मौके पर शक्तिधाम के सचिव रमेश मोदी ने बताया कि सुंदरकांड पाठ के बाद श्याम मंडल पटना द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया . श्याम मंडल कि महिलाएं भक्ति भाव से गा रही थीं :-
“ दिल में श्री राम बसे हैं, संग माता जानकी
बैठा खड़ताल बजाये, रघुवर के नाम की ” !!
आठो पहर चौबीसों घंटे , ‘राम की महिमा गाये’
राम भजन कि मस्ती में ये, ‘सुध सारी बिसराए’

शक्तिधाम मंदिर में हनुमानजी की पूजा करते भक्त

पाठ की समाप्ति पर सभी भक्तजनो को प्रसाद वितरण किया गया.


आज के इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य भूमिका शक्तिधाम के मुख्य संस्थापक अमर अग्रवाल, ओम प्रकाश पोद्दार , रमेश मोदी, सूर्य नारायण, मोहन सर्राफ, संतोष अग्रवाल, पवन भगत, जुगल चौधरी, नरेंद्र शर्मा, शंकर शर्मा, रितेश तुल्सियान तथा शक्तिधाम के अन्य पदाधिकारियों की रही।

महावीर वात्सल्य अस्पताल में ब्रेन ट्यूमर मरीज का सुरक्षित प्रसव

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment