पटना के चमनचक-विजय नगर में इस बार चैती छठ विशेष धूम-धाम के साथ मनाया गया। व्रतियों ने नवनिर्मित घाट पर आज उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस अवसर पर चमनचक, विजय नगर, साकेतपुरी, हाउसिंग कॉलनी से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे।
आयोजन समिति के आशीष चंद्र यादव उर्फ सत्येंद्र यादव, किरण कुमार, संजय कुमार ने बताया कि व्रतियों के लिए गंगा जल, दूध सहित पूजन सामग्री की पूरी व्यवस्था थी। उन्होंने कहा कि कार्तिक छठ में इससे भी भव्य आयोजन की तैयारी की जाएगी।
मालूम हो कि घाट की नवनिर्माण राजद विधायक रीत लाल राय की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री विकास योजना अंतर्गत किया गया। दो दिन पहले ही विधायक ने घाट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर 24 घंटे का अंखड कीर्तन किया गया। कीर्तन में व्यास श्यामदेव जी की मंडली सहित कई मंडलियों ने कीर्तन किया।
मुनिश्री प्रमाण सागर जी का पटना में भव्य स्वागत





