महावीर जयंतीः कदमकुआं जैन मंदिर से निकलेगी शोभायात्रा

फाइल फोटो

भगवान महावीर जयंती के अवसर पर इस बार पटना में 14 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा निकलेगी। शोभायात्रा की शुरुआत पटना के कदमकुआं स्थित जैन मंदिर से निकलेगी, जो राजधानी की विभिन्न सड़कों से होते हुए बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स परिसर पहुंच कर समाप्त होगा। पटना जैन संघ के अध्यक्ष प्रदीप जैन ने बाताया कि शोभायात्रा में हर उम्र के लोग शामिल होंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि कदमकुआं स्थित जैन मंदिर का नवनिर्माण जैन मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज की प्रेरणा से संपन्न हुआ था। यह सुखद संयोग है कि वे भी पटना पहुंच रहे हैं। उन्हीं की प्रेरणा से पटना सिटी की लंगूर गली स्थित 550 वर्ष प्राचीन जैन मंदिर का नवनिर्माण हुआ है।

मारवाड़ी समाज बिहार विकास हेतु संकल्पित अपराध दर कम कराए सरकार

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment