धूम धाम से मनाई गयी श्री दादीजी का सिंधारा महोत्सव

देखो  प्यारी  चम – चम  करती  दादीजी  की चुनड़ी

झिलमिल-झिलमिल तारा चमके दादीजी की चुनड़ी “

शक्तिधाम सेवा न्यास द्वारा आज बैंक रोड स्थित शक्तिधाम मंदिर में श्री राणीसती दादीजी का सिंधारा महोत्सव बड़े हीं धूम धाम से मनाया गया। मुख्य संस्थापक अमर अग्रवाल ने बताया की दादीजी की सेवा में विशेष श्रृंगार  किया गया, मेहँदी लगाई गयी, चूड़ा पहनाया गया तथा पूरे मन्दिर को बहुत हीं आकर्षक ढ़ंग से सजाया गया  तथा छप्पन भोग लगाया गया जो सभी के मन को मोह रहा था।  इस अवसर सैंकड़ों की संख्याएँ में महिलायें राजस्थानी वेश भूषा में सजकर लाल पीली साड़ी , पहने दादीजी का आह्वान भी कर रही थी –

“धोये – धोये आँगना में , आवो म्हारी दादीजी।

बालकिया बुलावे बेगा , आवो म्हारी दादीजी।।”

“देखो  प्यारी  चम – चम  करती  दादीजी  की चुनड़ी

झिलमिल-झिलमिल तारा चमके दादीजी की चुनड़ी “

दादीजी का भजन करती श्रद्धालु महिलाएं,

शक्तिधाम महिला मंडल के द्वारा किये जा रहे इस भजन कीर्तन में भक्ति रस की धारा बह रही थी तथा सभी उपस्थित समुदाय भक्ति रस में डूबे जा रहे थे।

भजन कीर्तन की समाप्ति के बाद सभी भक्तों के बीच फल एवं मिठाई का प्रसाद वितरित किया गया।

रात्रि में शयन आरती के समय श्री दादीजी की विशेष शयन आरती हुई

“ॐ जय श्री राणी सती जी मैयो , जय श्री राणी सती जी ।

             अपने भक्त जनों की दूर करे विपति।।” 

इस रात्रि  आरती में काफी बड़ी संख्या में भक्तगणो ने  भाग लिया तथा माता से आशीर्वाद लिया।

            भजन कीर्तन एवं रात्रि आरती में शक्तिधाम महिला मंडल की सदस्यायों ने मुख्य रूप से भाग लिया.

        इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में मुख्य संस्थापक अमर कुमार अग्रवाल , ओम पोद्दार , रमेश मोदी,  नरेंद्र शर्मा, अक्षय अग्रवाल, शंकर शर्मा, नथमल जालान, राजकुमार अग्रवाल, जुगल चौधरी, निर्मल अग्रवाल, पवन भगत सहित न्यास के अन्य लोगों ने मुख्य भूमिका निभाई। 

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment