डॉ. मोहनका ने फेको विधि से मोतियाबिंद का किया मुफ्त ऑपरेशन

राधादेवी मोहनका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन, पटना सिटी के सहयोग से शनिवार को 15 मरीजों का फेको विधि से निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन किया गया। यह आपरेशन बालाजी नेत्रालय नाला रोड में प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शशि मोहनका द्वारा किया गया। मारवाड़ी सम्मलेन सिटी के अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद गोयनका ने बताया कि सम्मेलन द्वारा वैसे गरीब मोतियाबिंद मरीजों का चयन किया था, जिनका मोतियाबिंद काफी बढ़ा हुआ था और पैसे के अभाव में अपने मोतियाबिंद का आपरेशन नहीं करा पा रहे थे। सभी मरीजों को निःशुल्क दवा, चश्मा मुहैया भी कराया गया।
गोयनका ने कहा कि सम्मेलन द्वारा इस वर्ष एक सौ मरीजों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने का निर्णय लिया गया है। प्रत्येक महीने में सम्मेलन द्वारा मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया जाएगा।
राधादेवी मोहनका चैरिटेबल ट्रस्ट के बिनोद अग्रवाल ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक माह के चौथे रविवार को निशुल्क नेत्र जांच की जाती है और गरीब मरीजों के मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन किया जाता है।
मौके पर श्री बालाजी नेत्रालय के निदेशक डॉ. शशि मोहनका ने कहा कि इन मरीजों का मोतियाबिंद काफी बढ़ा हुआ था और इन्हें देखने में काफी कठिनाई होती थी। ऐसे में इन मरीजों का फेको विधि से सफल ऑपरेशन कराया गया है। उन्होंने मरीजों से कहा कि आंखों में किसी प्रकार की परेशानी हो तो तुरन्त संपर्क करें न कि अपने स्तर से कोई दवा लें। मौके पर पवन जगनानी, इंजिनीर अनिल गुप्ता, विवेक, अनिल गोयनका आदि मौजूद थे।

भारत -नेपाल के बीच ट्रेन सेवा शुरू

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment