जीवन में तनाव-निराशा भर गई हो, तो कीजिए एक अनूठा प्रयोग

प्रेम और करुणा में अपार शक्ति है। बुद्ध-महावीर और हमारे संतों ने इस पर काफी जोर दिया है। इसी तरह ध्यान में भी अपार शक्ति है। आधुनिक युग में ओशो ने इस पर काफी कुछ कहा। आदमी अपनी परेशानी दूर करने के लिए तंत्र-मंत्र, भाग्य और ग्रहों की शांति के चक्कर में पड़कर एक नई परेशानी ले लेता है, लेकिन उसे प्रेम और करुणा तथा ध्यान पर भरोसा नहीं होता। एक बार आप प्रयोग करके देखें। पटना में ओशो ध्यान केंद्र के प्रमुख स्वामी सुरेंद्र आनंद ने जीवन की विसंगतियों, परेशानियों को दूर करने की एक नई प्रयोगशाला शुरू की है। इसका नाम है मिस्ट्री आफ लाइफ।

स्वामी सुरेंद्र आनंद कहते हैं, अधिकांश व्यक्ति,पहले से ही फेसबुक , वाट्सएप ग्रुप, ट्विटर और ना जाने इस तरह की और कितनी सारी चीजों में अपने आप को व्यस्त किए हुए हैं। फिर एक नए स्वरूप की क्या आवश्यकता है?

सबकुछ होने के बाद भी मनुष्य, आज अपने को अकेला महसूस कर रहा है। उसके चारों तरफ भीड़ तो है, फिर भी, वह अकेला है। अपने ही बनाए भंवर जाल में अब पूरी मनुष्यता फंस चुकी है। बोध तो है, पर निकलने का मार्ग नहीं दिख रहा है। साइंस का सारा डेवलपमेंट एक सीमा के बाद, आज असहाय प्रतीत हो रहा है। समृद्धि भी एक हद तक के बाद व्यर्थ ही साबित हो रही है। इन सबों के साथ-साथ प्रकृति भी नए-नए स्वरूप में हमारे जीवन को प्रभावित कर रही है।

फिर क्या करें हम?

प्रश्न तो बहुत हैं, पर उत्तर कहां से मिले?

इन्ही सब परिस्थितियों को देखकर मैंने “MYSTERY OF LIFE” की आवश्यकता को महसूस की।

LOVE & COMPASSION (प्रेम और करूणा) ये दो आधार होंगे। Love स्वयं के प्रति और करूणा दूसरों के प्रति।

YOGA & MEDITATION ये दो साधन होंगे।

“MYSTERY OF LIFE” 

यह व्यक्तिगत और निजी बातों का “कभी शाब्दिक”  तथा “कभी मौन” संवाद का एक माध्यम होगा। ओशो ने जो हमे जीवन के प्रति एक समझ दी है, उसे हम कैसे जी सकें, उस पर हमारा पूरा ध्यान होगा।

आज से आप, अपने निजी समस्या या शेयर करने जैसी, कोई भी बात Mystery of Life में आप लिख कर भेज देंगे, फिर उसका उचित और सही उत्तर आपको मिलता रहेगा। और यह बिलकुल निजी होगा।

अपनी समस्या स्वामी सुरेंद्र आनंद को बताने के लिए 9431 884 982 पर वाट्सएप करें।

पुनौराधाम में माता जानकी उद्भव मन्दिर का निर्माण होगा

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment