अग्रभारत फाउंडेशन का नवसंवत्सर महोत्सव 2079, प्रतियोगिताएं, पुरस्कार भी

संध्या 04.30 बजे से अग्रसेन भवन, बैंक रोड में

सनातनी धर्म परंपरा के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रथम तिथि से भारतीय नववर्ष उत्सव मनाने की परंपरा रही है। कई राज्यों में यह परंपरा अभी भी उमंग-उत्साह से मनायी जा रही है।

हमारी भावी पीढ़ी अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक रहें और इसमें सहभागी बनें, इस शुभ विचार से पटना में भी इस महोत्सव का आयोजन 03 अप्रैल, 2022, रविवार, संध्या 04.30 बजे से अग्रसेन भवन, बैंक रोड में किया जा रहा है।

इस आयोजन में कार्यक्रम की संभावित रूपरेखा इस प्रकार है :  बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता। विषय : भारतीय संस्कृति से सम्बद्ध नायक, प्रतीक आदि के चित्र बनाना

 बच्चों द्वारा नृत्य-गायन प्रस्तुति। अभिभावकों के लिए पहनावा – सांस्कृतिक परिधान। (पुरुष यथासंभव कुर्ता, धोती या पजामा, बंडी इतियादी पहन कर आएं तथा माताएं साड़ी)

सांस्कृतिक परिधान प्रस्तुति (बच्चों के लिए बाल शृंगार एवं महिलाओं के भारतीय परंपरागत परिधान)

सांस्कृतिक प्रश्नोत्तरी

सांस्कृतिक टैटू काउंटर / वाटर कलर

फोटो शूट कॉर्नर – पारिवारिक फोटो शूट की व्यवस्था

सांस्कृतिक / शास्त्रीय संगीत प्रस्तुति / जुगल बंदी

विविध व्यंजन (प्रसाद), पारिवारिक मिलन

विशेष : सभी प्रतिभागी बच्चों के लिए सम्मानजनक उपहार की व्यवस्था !!

आप सभी सपरिवार इस समारोह में प्रतिभागी हो कर इसे सफल बनाएं।

रविवार, 3 अप्रैल 2022, संध्या 4.30 बजे से, अग्रसेन भवन, बैंक रोड, पटना में आयोजित भारतीय नववर्ष महोत्सव, बच्चों को भारतीय सनातन परंपरा से अवगत कराने का सुनहरा अवसर है।

निवेदन है कि, जो बच्चे इस महोत्सव की प्रतियोगिता / प्रस्तुति में शामिल होना चाहते है, उनका नाम व्हाट्सएप्प नंबर 89691789 पर सूचना भेज कर आरक्षित करा लें।

महोत्सव के आकर्षण:

चित्रकला प्रतियोगिता, रंग भरो प्रतियोगिता, नृत्य प्रस्तुति, रूप सज्जा (भारतीय पारंपरिक भेष-भूषा), टैटू चित्रण, क्ले कार्यशाला, सांस्कृतिक विषयों पर प्रश्नोत्तरी एवं सबों को ढेर सारे पुरस्कार एवं उपहार

उपस्थिति की पूर्व सूचना दे कर आयोजकों को सुव्यवस्था करने में मदद करें।

संपर्क- गणेश खेतड़ीवाल

अनिल सराफ, संयोजक / 7004078419

अग्रभारत फाउंडेशन।

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment