पेट्रोल का दाम बढ़ा तो एक बाइक पर सात सवारियां

सम्यक न्यूज़, पटना.

पेट्रोल की बढती कीमत जो न कराये. चाहे ट्रैफिक नियमों को तोडना ही क्यों न पड़े. सूबे में एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर छाया हुआ है। मामला शिवहर जिले का है। इसमें एक शख्स चार बच्चों और दो महिलाओं को बाइक पर बिठाकर ले जा रहा है, और वो भी बिना हेलमेट के। युवक को नवाब हाई स्कूल के पास रविवार को चेकिंग अभियान के दौरान पकड़ा गया था। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी पहले तो इन लोगों को देखकर हंसने लगे। फिर हाथ जोड़कर विनती करते हुए कहा कि वो स्कॉर्पियो या बोलेरो में जितनी सवारी बैठती है उनको बाइक पर लेकर न चलें, कभी भी हादसा हो सकता है।

पुलिस वालों से उस युवक ने कहा कि कुछ जरूरी काम था। इसलिए एक साथ घर से निकलना पड़ा। लेकिन जाते-जाते युवक ने मजाकिया अंदाज में कहा कि क्या करें साहब पेट्रोल इतना महंगा हो गया है। 3-4 चक्कर लगाने से अच्छा तो एक साथ ही जाना है। बाइक पर बैठे चारों बच्चों की उम्र पांच साल से कम है। पुलिस वालों ने युवक से अपील की। इसके बाद उसने माफी भी मांगी। आसपास उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया और अब ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और चुटकी ले रहे हैं। कोई कह रहा है ठीक ही किया। कोई इसे यूनिक आइडिया बता रहा है, वही कुछ लोग वीडियो शेयर कर के मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

CAG रिपोर्ट से सूबे में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुली

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment