जल्ला वाले हनुमान मंदिर के मीडिया प्रभारी बने ज्ञानवर्धन मिश्र

पटना सिटी स्थित लगभग पांच सौ वर्ष पुराने जल्लावाले हनुमान मंदिर प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष अमर कुमार अग्रवाल ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि ज्ञानवर्धन मिश्र मंदिर के मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। अब से मंदिर में होनेवाले कार्यक्रमों-गतिविधियों आदि की सभी जानकारी वे ही मीडिया को देंगे। अब से मंदिर संबंधी सभी जानकारी मीडिया को देने के लिए वे ही अधिकृत किए गए हैं।

अमर कुमार अग्रवाल

मालूम हो कि पटना सिटी के बाहरी बेगमपुर स्थित प्राचीन जल्लावाले हनुमान मंदिर की प्रतिमा देश में सबसे भिन्न है। यहां प्रतिमा किसी धातु या पत्थर से नहीं बनी है, बल्कि यज्ञ के भस्म से बनी है। पुराना मंदिर खजुरिया ईंट से बना था। नवनिर्माण के बाद भी उन ईंटों से बनी दीवार को कमेटी ने सुरक्षित रखा है।

मंदिर प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष अमर कुमार अग्रवाल ने बताया कि मंदिर का लगातार विकास किया जा रहा है। मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का पुराना केंद्र है और साथ ही यहां बिहार की विरासत भी संजो कर रखी गई है।  

बिहार दिवस पर पटना आये 157 बच्चों को फूड प्वाइजनिंग

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment