सम्यक न्यूज़, पटना.
बिहार दिवस पर राज्य के अलग-अलग जिलों से कल पटना के गांधी मैदान आए 157 बच्चों की तबीयत खराब हो गई। बुधवार रात के खाने के बाद ही बच्चों को उलटी-दस्त होने लगी. जब उनकी हालत ख़राब होने लगी तो अधिकारियों में हडकंप मच गया. आनन-फानन में डॉक्टरों ने बच्चों का इलाज शुरू किया. 15 बच्चों को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) भेजा गया. बाकी का इलाज गांधी मैदान में ही बनाये गए स्वास्थ्य कैंप में किया जा रहा है। पटना की सिविल सर्जन डॉक्टर विभा कुमारी सिंह ने PMCH जाकर बच्चों के बारे में जानकारी प्राप्त की.

फ़िलहाल बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. डॉक्टरों ने बच्चों में फूड प्वॉइजनिंग होने की बात कही है। बच्चों ने बताया कि उन्होंने ने गाँधी मैदान में बने स्टाल से ही खाना खाया था. बाहर से कोई खाना नहीं आया था. फिलहाल घटना के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग के साथ खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी मामले की जांच में जुट गई है।
बीपीएससी ने 40,506 पदों पर निकाली हेडमास्टर की वैकेंसी





