

पटना की सड़कों 250 से अधिक महिलाएं रामधुन गाती निकली। महिलाओं के आगे आगे पटना नगर निगम की गाड़ी पानी से रोड धोती हुई जा रही थी उसके पीछे नारायणी रेकी सत्संग परिवार की कुछ महिलाये बाइक पर थी और उनके पीछे सभी लोग ब्लू सारी और परिधान मे चल रही थी। महिलाओं को सुषमा साहु एवं सरिता सुरेका ने झंडा दिखा कर रवाना किया। दादी मंदिर से गांधी मैदान, होटल मौर्या , एसपी वर्मा रोड , एक्जीविशन रोड , गांधी मैदान , होते हुए वापस दादी मंदिर आ गई। इस प्रभात फेरी का उदेश्य अपनी संस्कृति को ओर साड़ी परिधान का संदेश देना था। यह राज दीदी के नेतृत्व मे पूरे देश में निकाला जा रहा है , जलपान के साथ इसका समापन हुआ। एम पी जैन ने बताया कि इस यात्रा में सरिता सुरेका, ऋचा कंदोई, आशा भूटिया, रेणु अग्रवाल, अंजू मित्तल, रेखा बंसल, कृष्णा, शकुंतला लोहिया, नंदू अग्रवाल, राजेश बजाज, विनोद झुनझुनवाला सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं सम्मिलित थी।



