सोने की चढ़ी है परत
गुजरात में हैं रुद्राक्ष से बना 51 फीट ऊँचा शिवलिंग
सम्यक न्यूज़, पटना.
जहाँ श्रद्धा और आस्था होती है, वहां ईश्वर की कृपा से कुछ अनोखा हो ही जाता है. मोतिहारी में भी एक शिव भक्त डॉ. शंभू नाथ सिकरिया ने पांच लाख पंचमुखी रुद्राक्ष से 20 फीट ऊंचा अनोखा शिवलिंग स्थापित कर भोले नाथ के चरणों में अपने श्रद्धा सुमन समर्पित किये हैं. बिहार में ऐसा शिवलिंग पहली बार बना है जिस पर सोने की परत भी चढ़ाई गई है. इस अनोखे शिवलिंग को देखने और जलाभिषेक करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है जिसके बाद से यह शिवलिंग चर्चा का विषय बना हुआ है.
राधाकृष्ण सेवा संस्थान के अध्यक्ष आचार्य डॉ. शंभू नाथ सिकरिया ने सिकरिया बीएड कॉलेज राधा नगर के मनोकामना सिद्ध हनुमान आश्रम के प्रांगण में इस शिवलिंग को स्थापित करवाया है. उनका दावा है कि सपने में भगवान शंकर ने उन्हें यह मंदिर बनवाने का निर्देश दिया. इसके बाद उन्होंने जैसा मंदिर सपने में देखा था, बिल्कुल वैसा ही मंदिर बनवाया. इस शिवलिंग का सर्वप्रथम रुद्राभिषेक सुमेरू पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती ने किया.

जगदगुरु शंकराचार्य ने बताया की यह शिवलिंग साक्षात शिव के नेत्र से उत्पन्न पांच लाख रुद्राक्ष से निर्मित है जिसके उपर शिव का मस्तक विराजमान है जिसे हम त्रिवेणी कहेंगे. उन्होंने कहा की जहां रुद्राक्ष का शिवलिंग होता है वहां लक्ष्मी का वास होता है और दरिद्रता नहीं होती.
जगदगुरु शंकराचार्य ने बताया कि गुजरात में 51 फीट का रुद्राक्ष का शिवलिंग बनाया गया है. वहीं मोतिहारी में स्थापित शिवलिंग बिहार का सबसे ऊंचा रुद्राक्ष से निर्मित शिवलिंग है. इसकी स्थापना शांति स्थापित करने एवं जगत के कल्याण के लिए की गई है. यहां रुद्राभिषेक के दौरान 200 से अधिक लोगों ने भगवान शंकर का जलाभिषेक अर्पित किया. शंकराचार्य ने सभी भक्तों को एक-एक रुद्राक्ष भी दिया.
रोटरी पाटलिपुत्र किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन लगवाएगा





