रोटरी क्लब ऑफ पाटलिपुत्र का 47वॉ पदस्थापना समारोह
सम्यक न्यूज़, पटना.
रोटरी क्लब ऑफ पाटलिपुत्र के नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल रिटोलिया ने कहा कि किशोरियों को सर्वाईकल कैंसर से बचाव हेतु क्लब इस वर्ष अधिक से अधिक किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर का वैक्सीन लगवाएगा. साथ ही लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु विभिन्न प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किये जायेंगें. श्री रिटोलिया रोटरी क्लब ऑफ पाटलिपुत्र के 47वें पदस्थापना समारोह में बोल रहे थे. समारोह में दो महिलाओं को पैर वाली दो सिलाई मशीनें भी दी गई जिससे वे अपनी रोजी रोटी कमा सकें. रिटोलिया ने कहा की क्लब द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच भी करवाई जायेगी तथा महिलाओं की शिक्षा की भी व्यवस्था की जायेगी. समारोह में अनिल रिटोलिया ने अध्यक्ष व रूचिका अग्रवाल ने सचिव के रूप में रोटरी सेवा कार्यों को निभाने की शपथ ली।

रोटरी पाटलिपुत्र के इस पदस्थापना समारोह में रोटरी डिस्ट्रिक्ट गर्वनर रो० संजीव ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। संजीव ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि क्लब का उद्देश्य मानवता की सेवा है और रोटरी क्लब इस कार्य के लिए हमेशा कार्य कर रहा है.
97 सदस्यों के इस क्लब में आज 7 नये सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की। रोटरी पाटलिपुत्र का नया बोर्ड बनाया गया. नये बोर्ड में सुनील छापोलिया कोषाध्यक्ष, अंजनी एवं सुदीप कुमार उपाध्यक्ष, समीर झुनझुनवाला आगामी अध्यक्ष, राजेश शर्मा, राकेश सांगानेरिया, अखौरी विश्वप्रिय, स्वाति मोदी, वीणा जैन, अशोक अग्रवाल क्लब निदेशक, नवीन गुप्ता क्लब ट्रेनर, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, मधु अग्रवाल संयुक्त सचिव, संदीप सरॉफ एडिटर, सरिता भरतिया, डा० नितिन मैतिन सेनापति चुने गये। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजन गंदोत्रा ने पद्मश्री विमल जैन को क्लब के सम्मानित सदस्य के रूप में मान दिया। आज के कार्यक्रम संयोजक प्रेम मित्तल व कृष्ण मुरारी अग्रवाल थे। इस समारोह में पटना के प्रत्येक रोटरी क्लब के सदस्य, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गर्वनर संजय ख़ेमका, गोपाल खेमका, विंदु सिंह खंडेलवाल , संदीप नारंग, पी के अग्रवाल, सच्चिदानंद, डा० एस एस झा, राजा जायसवाल, सुरेन्द्र मोहन, डा० अमिताभ तथा अन्य गणमान्य काफी संख्या में उपस्थित थे.
डॉ. शशि मोहनका लायंस क्लब ऑफ सेंटेनियल द्वारा सम्मानित





