बिहार अग्रवाल महिला समाज का सम्मलेन संपन्न
बच्चों ने ताली बजाकर उत्साह बढ़ाया
सम्यक न्यूज़, पटना

बिहार प्रादेशिक अग्रवाल महिला सम्मेलन में महिलाओं ने वसन्तोत्सव पर खूब मौज मस्ती की. कल एम आई जी पार्क, कंकड़बाग में संपन्न विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं उम्रदराज़ महिलाएं भी अपने बचपन में खो गईं. सम्मेलन की अध्यक्ष डॉ. गीता जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष सम्मेलन की महिलायें वसन्त पर कुछ नया करती हैं. इस बार कोरोना के कारण यह पहले नहीं किया जा सका. आज करीब 50 से अधिक महिलायें पटना के एम आई जी पार्क में इकट्ठा हुईं और बचपन में की जाने वाली मौज मस्ती में खो गईं. उन्होनें कई तरह के गेम खेले और चुटकुले सुनाकर गीत भी गाया.
कार्यक्रम में आई 70- 75 वर्ष की बुजुर्ग महिलाओं जिन में अब कई दादी एवं नानी बन चुकी हैं, ने भी दौड़ लगाई. उन्हें दौड़ता देख बच्चों ने खूब तालियाँ बजाई. महिलाओं ने पार्क के अन्दर डांस भी किया.

सम्मलेन में संपन्न बैलून दौड़ प्रतियोगिता में रेणु अग्रवाल, दीपा अग्रवाल एवं सुधा अग्रवाल ने बाजी मारी और पुरस्कार प्राप्त किया. दौड़ में प्रथम पुरस्कार अनुभा अग्रवाल एवं नीना मोटानी को मिला. वहीँ पंक्चुअलिटी का पुरस्कार दया अग्रवाल एवं अर्चना जैन को प्राप्त हुआ.
मेगा हाउजी में नीरू जैन, अनीता अग्रवाल, नीना मोटानी, लता एवं गुंजन अग्रवाल तथा सुरभि अग्रवाल ने पुरस्कार जीता.
पार्क में उपस्थित महिलाओं ने गर्मागर्म पनीर पकौड़ा, कटलेट, मटर चौप, पानी पूरी एवं चाय काफी आदि का भी आनन्द उठाया.
आज के मौज मस्ती में डॉ गीता जैन, अर्चना जैन, पुष्पा जैन, रेणु अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, गुंजन अग्रवाल, मीना अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल एवं नीता गोयल, दया अग्रवाल, नीरजा कृष्ण, सुनीता अग्रवाल, सहित अनेक महिलायें उपस्थित थी.
चार्टर्ड एकाउंटेंसी परीक्षा में बिहारी प्रतिभाओं का परचम
अध्यक्ष डॉ गीता जैन ने बताया कि अग्रवाल महिला सम्मेलन द्वारा इस वर्ष अनेक सामाजिक कार्यों की योजना बनाई गयी है जिसमें इसी तरह के शारीरिक अभ्यास एवं मनोरंजक कार्यक्रम होंगे.
बिहार अग्रवाल महिला वसंतोत्सव एवं प्रतियोगिताएं कल





