जलजमाव हो तो 155304 पर करें फोन, पहुंचेगी क्विक रिस्पांस टीम

नगर निगम ने दावा किया है कि जलजमाव की शिकायत मिलने के 15 मिनट में टीम पहुंच जाएगी और राहत कार्य शुरू कर देगी। इसके लिए पटना नगर निगम ने 155304 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

सम्यक न्यूज, पटना

पटना नगर निगम ने मानसून सीजन में राजधानी में होने वाले जलजमाव से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। नगर निगम ने क्विक रिस्पांस टीम बना दी है। नगर निगम ने दावा किया है कि जलजमाव की शिकायत मिलने के 15 मिनट में टीम पहुंच जाएगी और राहत कार्य शुरू कर देगी। इसके लिए पटना नगर निगम ने 155304 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

बिहार की राजधानी पटना में मानसून की दस्तक के बाद से ही बारिश भी शुरू हो गई है। मानसून सीजन में जलजमाव से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम को सक्रिय कर दिया गया है। यह व्यवस्था अस्थाई है। पटनावासी निगम की हेल्पलाइन नंबर 155304 पर कॉल करके जलजमाव की शिकायत कर सकते हैं। शहर के सभी 75 वार्डों में सितंबर तक 19 जोनल क्विक रिस्पांस टीम काम करने लगेगी, जो मानसून के दौरान 24 घंटे सक्रिय रहेगी। इसके लिए विशेष वाहन की व्यवस्था की गई है। इन गाड़ियों में पानी की निकासी से जुड़े सभी उपकरण रहेंगे। साथ ही सभी डीपीएस पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है, ताकि जलनिकासी में समस्या न आए।

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment