सम्यक न्यूज़, पटना.
विभिन्न मांगों को लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा के कर्मचारियों का आज एक दिन का धरना प्रदर्शन सम्पन्न हो गया. इसमें पटना के बैंक ऑफ़ बडौदा के सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया. बैंक इम्पलाईज प्रबंधन की कर्मचारी विरोधी नीतिओं से खफा थे.
इस मौके पर बिहार स्टेट बैंक ऑफ बडौदा इम्पलाईज यूनियन के महासचिव संजय कुमार ने कहा कि प्रबंधन द्वारा नियम के विरुद्ध अन्तर क्षेत्रीय स्थानान्तरण भी पिछले कुछ साल से नहीं किया जा रहा है। पिछले दो साल से एक भी लिपिक संवर्ग में नियुक्ति नहीं की गयी है। साथ ही स्थाई सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति नही की जा रही है. इसके विपरीत निजी संस्थाओं से अनुबंध के आधार पर अस्थाई सफाई कर्मचारियों को रखा जा रहा है जो कि द्विपाक्षिक समझौते का उल्लंघन है। श्री कुमार ने कहा कि प्रबंधन द्वारा कैजुअल वर्कर को उन्हें हटाने की मंशा से ही स्थायी न करने का निर्णय लिया जा रहा है।

श्री कुमार ने कहा कि और दूसरी तरफ प्रबंधन द्वारा व्यापार संवाददाता / मित्र की संख्या को दुगना किया जा रहा है जो कि खुलेआम पंचाट कर्मचारियों की सुरक्षित नौकरी पर प्रहार है। कुमार ने कहा कि अगर संघ के द्वारा उठाये गए मुद्दे पर कार्रवाई नही की गई तो संघ आगे भी आंदोलन करेगा।
धरना का आयोजन संयुक्त रूप से ऑल इंडिया बैंक ऑफ बड़ौदा इम्पलाईज कॉओर्डिनेशन कमिटि, ऑल इंडिया बैंक ऑफ बड़ौदा इम्पलाईज फेडरेशन, ऑल इंडिया काउन्सल ऑफ बैंक ऑफ बड़ौदा इम्पलाईज एसोसियशन एवं बैंक ऑफ बड़ौदा इम्पलाईज संघ के आह्वान पर किया गया था. इसमें सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया.
श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र में बच्चों का उत्साह चरम पर





