पवित्र सावन माह के पहले दिन से वृक्षारोपण शुरू
सम्यक न्यूज़, पटना.
बिहार प्रादेशिक अग्रवाल युवा सम्मेलन के अध्यक्ष विष्णु झुनझुनवाला ने आज पवित्र सावन माह के पहले दिन से वृक्षारोपण की शुरुआत की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कहा कि पेड़ों की कटाई से पर्यावरण असंतुलित हो रहा है, वातावरण में आक्सीजन की काफी कमी हो रही है। इस समस्या के समाधान के लिए स्थानीय स्तर से प्रयास करना जरूरी है। सम्मलेन के युवाओं का संकल्प है कि वर्षा ऋतु में प्रत्येक दिन नीम, पीपल, बरगद, इमली, जामुन बेल इत्यादि के अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाए जायें. अध्यक्ष श्री झुनझुनवाला ने आज सदस्यों के साथ महावीर घाट पर गंगा किनारे बनी सड़क के बगल में करीब एक सौ से अधिक पौधे लगाए.

बिहार प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष अमर अग्रवाल ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा कि तेज़ी से बढ़ते शहरीकरण के कारण पूरे विश्व मे काफी अधिक संख्या में पेड़ों की कटाई हो रही है. जंगल कम होते जा रहे हैं. यह एक विश्वव्यापी समस्या है. इसके सबसे सटीक समाधान अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाना है. पर्यावरण संतुलित होने पर ही धरती पर जीवन का विकास भी संतुलित होगा. श्री अग्रवाल ने युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति स्थानीय स्तर पर प्रयास करे तो बड़ी से बड़ी विश्वव्यापी समस्या का भी समाधान किया जा सकता
पौधारोपण में प्रभु अग्रवाल, पप्पु मोदी, संदीप कसेरा, करण पटवारी सहित अन्य सदस्य लगे हुए थे।
व्यापारियों की आयकर सम्बन्धी शिकायतों का समाधान होगा





