राष्ट्र की प्रगति ही मारवाड़ी सम्मेलन का एकमात्र लक्ष्य

सम्यक न्यूज़, पटना

राष्ट्र की प्रगति ही समस्त मारवाड़ी समाज का एकमात्र लक्ष्य है. इसी विचारधारा को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की सर्वोच्च अधिकार प्राप्त प्रादेशिक सभा की बैठक तीन अप्रैल को दरभंगा में आयोजित की जा रही है. यह जानकारी बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष महेश जालान ने दी.

जालान ने बताया कि अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मलेन से सम्बद्ध प्रादेशिक सभा के वर्तमान सत्र 2020-22 की प्रथम बैठक ”आह्वान और आहुति” दरभंगा शाखा के आतिथ्य में तीन अप्रैल को आयोजित की जा रही है. इसका उद्देश्य संगठन को गति, सम्मलेन को प्रगति और समाज को मजबूती प्रदान करने के लिए सम्मलेन से जुड़े सदस्यों के बहुमूल्य विचारों और सुझावों को आमंत्रित करना है. सभास्थल अग्रसेन भवन, शक्तिधाम मंदिर परिसर, नाका नंबर चार के पास है.

मौके पर महामंत्री योगेश तुलस्यान ने कहा गत आठ दशकों से बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन सेवा, संस्कृति और संस्कार के सूत्र वाक्य को आत्मसात कर निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है. उन्होंने कहा कि सम्मलेन से जुड़े सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता और सकारात्मक विचार ही समाज और सम्मेलन के विकास का मार्ग प्रशस्त करेंगे. बैठक के विचारणीय बिन्दुओं में प्रादेशिक सभा के संविधान में संशोधन एवं सत्र 2018-2020 के पुरस्कारों के वितरण समेत अनेक मुद्दे हैं.

पूर्व कुलपति डॉ एस एन पी सिन्हा नहीं रहे


undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment