पारस जैन ने सपरिवार रक्तदान कर मां को दी श्रद्धांजलि

रक्तदान के बाद पारस जैन का परिवार

पटना सिटी के पारस जैन ने अपनी मां मघी देवी बोथरा के निधन का एक महीना पूरा होने पर सपरिवार रक्तदान कर श्रद्धांजलि दी। यह रक्तदान माँ वैष्णव देवी सेवा समिति के मां ब्लड सेंटर, दरियापुर में किया गया। यह जानकारी माँ वैष्णो देवी सेवा समिति के संस्थापक सदस्य मुकेश हिसारिया ने दी।

हिसारिया ने बताया कि आज पूर्वाहन 4:00 बजे परिवार के 12 सदस्य मां ब्लड सेंटर पहुंच कर रक्तदान किया।परिवार के केशव शर्मा, संयम जैन, ऋषभ गोयनका, शिवांगी प्रियदर्शिनी, अर्हम जैन, रौनक जैन, ऋषभ जैन, श्रेया नहाटा, पारस जैन, सुमानेश राखेचा, राखी केडिया, रितिका जैन, प्रीति जैन, शैली पटेल ने रक्तदान किया। परिवार ने 12 यूनिट रक्तदान किया। उन्होंने कहा की मां ब्लड सेंटर द्वारा बहुत सारे लोगों को रक्त देकर उनकी सहायता दी जा रही है। जरूरत है अधिक से अधिक लोगों को अपना रक्तदान करने हेतु आगे आने की।

स्व. मघी देवी बोथरा

हिसारिया ने पारस जैन का स्वागत करते हुए कहा कि उनके परिवार द्वारा बहुत ही अच्छा और नेक कार्य किया जा रहा है। इसी तरह दूसरे लोग भी विशेष दिवस पर रक्तदान करने आगे आएं तो इससे बहुत से लोगों की जान बचाई जा सकती है।

मौके पर पारस जैन ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। लोगों को मानवता की सेवा हेतु स्वेच्छा से रक्तदान करने चाहिए। इस अवसर पर पाटलिपुत्र दिगंबर जैन समिति के अध्यक्ष विनोद पहाड़िया, कोषाध्यक्ष  कमल जैन, जैन तेरापंथ के तनसुख बैद सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित थे। विनोद पहाड़िया, कमल जैन तथा तनसुख बैद ने ब्लड बैंक का मुआयना भी किया और जरूरतमंदों की सेवा की सराहना की।

पटना में हड्डी रोग विशेषज्ञों का सम्मलेन 26 मार्च से

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment