इंतज़ार ख़त्म, समर कैंप में बच्चे आ रहे हैं धमाल मचाने

सम्यक न्यूज़, पटना.

इंतज़ार की घड़ियाँ नज़दीक आ रही हैं. खेल- खेल में धमाल मचाने के लिए बच्चे 13 जून से समर कैंप में जुट जायेंगे. 19 जून तक चलनेवाले इस कैम्प में प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा. पूर्व की भांति इस वर्ष भी बच्चों को रंगमंच से जोड़ने एवं उनके व्यक्तित्व विकास के लिए बिहार प्रादेशिक अग्रवाल सम्मलेन द्वारा आगामी सोमवार 13 जून से रविवार 19 जून तक दादीजी मंदिर, शक्तिधाम, बैंक रोड पटना में समर कैम्प का आयोजन कला जागरण के सहयोग से किया जाएगा. सम्मेलन के अध्यक्ष अमर कुमार अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल सम्मेलन द्वारा वर्ष 2015 से लगातार समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है. कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2020 एवं 2021 में इसक आयोजन नहीं हुआ था. श्री अग्रवाल ने बताया कि इस समर कैम्प में राज्य के नामी वरिष्ठ रंगकर्मी सुमन कुमार नाटककार हीरालाल,  सहित अनेक प्रशिक्षक बच्चों को अभिनय की बारीकियां एवं अन्य कलाएं भी सिखायेंगे।

इस मौके पर अग्रवाल महिला सम्मेलन की अध्यक्ष डॉ गीता जैन ने बताया कि कला जागरण के साथ हो रहे इस आयोजन  में बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए योग , ध्यान ,एरोबिक ,नृत्य , मेमोरी एक्सरसाइज सहित कई विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सम्मलेन से जुड़े अक्षय अग्रवाल ने बताया कि खेल खेल में बच्चों के सर्वांगिक विकास के लिए इस तरह का प्रशिक्षण बहुत ही उपयोगी होता है।

इस अवसर पर  सूर्य नारायण, निर्मल अग्रवाल, जुगल चौधरी, पवन भगत, रितेश तुलस्यान, संतोष अग्रवाल सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

इस समर कैम्प में भाग लेने के लिए दादीजी  मंदिर कार्यालय या मो न. 9934035237 / 9431022439/ 9334370801 पर संपर्क किया जा सकता है।

पटना से हाजीपुर पहुँचिए सिर्फ पंद्रह मिनट में

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment