पटना। पिछले 30 वर्षों से देशभर में पैदल विहार करते हुए सद्भावना, नैतिकता और नशामुक्ति का संदेश दे रही साध्वी डा. पियूष प्रभा जी कल रविवार को पटना के सुधीजनों को अपना संदेश देंगी। उनका प्रवचन कल रविवार को पटना के एक्जीबिशन रोड स्थित नारायण प्लाजा के चौथे तल्ले पर स्थित ओसवाल भवन में होगा। प्रवचन का कार्यक्रम सुबह 9.30 बजे शुरू होगा।
साधु संगति बड़े सौभाग्य की बात है। साध्वी डा. पियूष प्रभा के साथ तीन अन्य साध्वियां भी प्रवचन देंगी। साध्वी भावनाश्री जी, साध्वी सुधा कुमारी जी, साध्वी दीप्ति यशा जी भी विहार के क्रम में पटना पधारी हैं। कार्यक्रम की शुरुआत पटना के सुधीजन द्वारा साध्वी दल के स्वागत से होगी। पटना जैन संघ के तनसुख बैद्य ने बताया कि साध्वी डा. पियूष प्रभा जी कानपुर जाने के क्रम में पटना रुकी हैं। वे प्रवचन के दौरान आचार्य महाश्रमण जी का संदेश देंगी।
साध्वी पियूष प्रभा 30 वर्षों से पदयात्रा कर दे रहीं सद्भावना का संदेश





