मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बैंक रोड स्थित नवनिर्मित विवाह भवन “अमर प्रेम भवन” का लोकार्पण किया. इस अवसर पर उन्होंने अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की. यह विवाह भवन दादीजी मंदिर का ही विस्तार है. माननीय मुख्यमंत्री का स्वागत अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष पी.के.अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ देकर एवं सचिव अमर अग्रवाल ने अंगवस्त्र देकर किया.

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधान पार्षद लालन सर्राफ एवं पंडित आचार्य चंद्रभूषण मिश्र उपस्थित थे।
अतिथिओं का स्वागत करते हुए ट्रस्ट के सचिव अमर कुमार अग्रवाल ने बताया कि शादी-विवाह समेत सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम पूर्व निर्मित दादीजी मंदिर में सम्पन्न किये जा रहे थे, लेकिन दिन प्रतिदिन कार्यक्रमों की बढ़ती संख्या तथा लोगों के अनुरोध को देखते हुए दादी मंदिर के विस्तारित भवन का निर्माण किया गया।

श्री दादीजी मंदिर, शक्तिधाम, पटना के विस्तारित कार्यक्रमों के अन्तर्गत नव-निर्मित अमर-प्रेम भवन मांगलिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के लिए उपयोग में लाया जा सकेगा।
अग्रवाल ने बताया कि पूर्व से शक्तिधाम मंदिर प्रागण में स्थित अग्रसेन भवन समाज के लिए अत्यन्त उपयोगी सिद्ध हुआ है। यहाँ पर बड़ी संख्या में धार्मिक, सामाजिक एवम् मांगलिक कार्य सम्पन्न हो रहे हैं। दूसरे भवन की आवश्यकता को महसूस करते हुए इस नये भवन का निर्माण किया गया है। इस विवाह भवन में 101 अतिथियों के रहने की आधुनिक सुविधाओं से युक्त समुचित व्यवस्था की गई है।
श्री दादीजी मंदिर में श्री दादीजी, श्री श्याम प्रभु, श्री हनुमानजी, श्री शीतला माताजी, श्री शिव परिवार का विग्रह अवस्थित है। नित्य बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहाँ पूजा अर्चना करते हैं.
संस्था द्वारा भीषण महामारी कोरोना में बढ़-चढ़कर विभिन्न सेवायें समाज को समर्पित की गई।
एम पी जैन ने बताया कि मौके पर संयोजक अक्षय अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, रमेश मोदी, रमेश अग्रवाल, सूर्य नारायण, निर्मल अग्रवाल, रितेश तुलस्यान, सुशील मित्तल, पवन भगत, राधेश्याम बंसल, हनुमान गोयल, गणेश खेतरीवाल, राजेश माखारिया, जगजीवन सिंह, मुकेश हिसारिया, राय गिरिराज कृष्ण, विष्णु झुनझुनवाला, डॉ गीता जैन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
समापन पर ट्रस्ट के सचिव अमर कुमार अग्रवाल ने धन्यवाद् ज्ञापन किया.





