जल्ला महावीर मंदिर में रामनवमी के लिए समिति गठित

सम्यक न्यूज़, पटना.

आगामी 10 अप्रैल को श्री जल्ला महावीर मन्दिर में श्री रामनवमी उत्सव के सफल आयोजन के लिये सात सदस्यीय उपसमिति का गठन किया गया है. इसके संयोजकद्वय परिमल कुमार राय उर्फ नागेश्वर यादव और संजीव कुमार यादव बनाये गए हैं।
श्री जल्ला महावीर  मंदिर प्रबंध समिति की बैठक आज अमर कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में मंदिर परिसर में हुई जिसमें उपर्युक्त निर्णय किया गया। सात सदस्यीय समिति में संयोजकद्वय के अलावा सर्वश्री संजय गोप, मिथिलेश जायसवाल, रविन्द्र शुक्ल, बबलू सिंह और शंकर अग्रवाल शामिल हैं। बैठक में बड़ी संख्या में इलाके के लोग भी उपस्थित थे. उन्होंने रामनवमी पर्व में बेहतर व्यवस्था के लिए अपने-अपने सुझाव दिये। रामनवमी रविवार 10 अप्रैल 2022 को है. इसलिए विचार-विमर्श में सुरक्षा व्यवस्था पर खास फोकस रहा। बैठक में कुछ समय तक महापौर सीता साहू भी उपस्थित रहीं और हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।
    बैठक में अन्य लोगों के अलावा सचिव अरुण कुमार रणवीर, शशिशेखर रस्तोगी,  प्रह्लाद यादव,  संजीव पटवा, देवकीनंदन पोद्दार, ज्ञानवर्द्धन मिश्र, आदि ने आयोजन के सफल संचालन के लिए अपने सुझाव दिये। इस अवसर पर संतोष सर्राफ, विवेक द्विवेदि,  रमन केडिया, महावीर अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, विश्वनाथ मेहता, सीताराम बंका, ईश्वर अग्रवाल, विकास गुप्त सहित बड़ी संख्या में प्रमुख लोग उपस्थित थे।

प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक मनाया

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment