सम्यक न्यूज़, पटना
आध्यात्मिक सत्संग समिति के तत्वावधान में प्रत्येक मंगलवार को होनेवाले सामूहिक सुन्दरकाण्ड पाठ का 25 वां वार्षिकोत्सव 8 मार्च को आर्य कुमार रोड स्थित महाराणा प्रताप भवन में आयोजित किया जाएगा. इस दिन सुन्दरकाण्ड का संगीतमय पाठ आचार्य चंद्रभूषण मिश्र के सानिध्य में किया जाएगा. इस पाठ में पाँच सौ से अधिक श्रद्धालु भाग लेंगे. यह जानकारी आयोजन समिति की बैठक के बाद अध्यात्मिक सत्संग समिति के अध्यक्ष कमल नोपनी ने दी . इस अवसर पर 8 मार्च को ही दोपहर हनुमानजी महाराज का भंडारा भी महाराणा प्रताप भवन में ही किया जाएगा जिसमे हजारों श्रद्धालुओं को भंडारा कराया जाएगा.
इस मौके पर सचिव विष्णु कुमार सुरेका ने बताया कि आध्यात्मिक सत्संग समिति द्वारा पिछले 13 वर्षों से लगातार भंडारे का आयोजन किया जा रहा है . इस भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण करते हैं.
श्री सुरेका ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को अध्यात्मिक सत्संग समिति के सदस्यों के घर में सुन्दरकाण्ड का पाठ होता आ रहा है. इसी सामूहिक सुन्दरकाण्ड का 25वां वार्षिकोत्सव 8 मार्च को संध्या छः बजे से महाराणा प्रताप भवन, आर्य कुमार रोड में आयोजित होगा.
आचार्य चंद्रभूषण मिश्र ने कहा कि कलियुग में एक मात्र श्री हनुमान जी की आराधना से सभी तरह के फल प्राप्त हो जाते हैं। सुन्दरकाण्ड में श्री हनुमानजी महाराज द्वारा किये गए राम काज का वर्णन है. इसीलिए जो कोइ भी भक्त श्रद्धालु शुद्ध मन से सुन्दरकाण्ड का पाठ करता है, प्रभु श्रीराम उसकी सकल कामना पूर्ण करते हैं.
Book : हम जो सोचते हैं, उसी से बनता हमारा व्यक्तित्व





