सिल्क मार्क एक्सपो 27 अप्रैल से एक मई तक होटल पाटलिपुत्र एक्सोटिका में

सिल्क मार्क एक्सपो.2022 का आयोजन 27 अप्रैल से होटल पाटलिपुत्र एक्सोटिका में किया जाएगा जो 1 मई तक चलेगा। शादी-विवाह के मौकों को ध्यान में रखते हुए सिल्क मार्क एक्सपों का आयोजन किया जा रहा है। एक्सपों को उद्घाटन उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन  करेंगे। इस मौके आईएफएस सह सदस्य सचिव केन्द्रीय रेशम बोर्ड, भारत सरकार रजित रंजन ओखंडियार आइएएस, उद्योग प्रधान सचिव संदीप पौंडिक, हस्तकरघा निदेशक पंकज दीक्षित, रेशम उत्पादन विभाग के कई अधिकारी इस उपस्थित रहेंगे। मेले में आने वाले आगंतुकों के लिए उनके रेशम उत्पादों की शुद्धता की जांच के लिए मुफ्त रेशम परीक्षण सुविधा की व्यवस्था की गई है। एक्सपों सभी दिन सुबह 11 बजे से लेकर रात्रि के आठ बजे तक खुला रहेगा।

सिल्क मार्क ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया, सेंट्रल सिल्क बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार, सिल्क मार्क एक्सपो के माध्यम से रेशम प्रेमी उपभोक्ताओं के बीच प्योर सिल्क के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए सभी प्रयास कर रही है। यह एक्सपो हमारे भारतीय सिल्क के लिए एक ब्रांड छवि बनाने के अलावा  बुनकरों, समाजों, महिला उद्यमियों, व्यापारियों के लिए एक विस्तृत मंच प्रदान करते आ रहा हैं। भारतीय रेशम की शुद्धता के बारे में उपभोक्ताओं को शिक्षित करने और भारत के रेशम बुनाई समूहों से रेशम उत्पादों की सभी किस्मों जैसे साह्री, ड्रेस सामग्री, स्कार्फ, गारमेंट्स, बेड स्प्रेड, कुशन कवर और कई अन्य को एक ही छत के नीचे प्रदर्शित किया जाएगा। शहतूत, टसर, एरी और मुगा के रेशम को बढ़ावा देना और बुनकर समुदाय का उत्थान करना। ये एक्सपो हमारे भारतीय सिल्क के लिए एक ब्रांड छवि बनाने के अलावाए बुनकरों, समाजों,य महिला उद्यमियों, व्यापारियों के लिए एक विस्तृत मंच प्रदान करते हैं। भारतीय रेशम की शुद्धता के बारे में उपभोक्ताओं को शिक्षित करने और भारत के रेशम बुनाई समूहों से रेशम उत्पादों की सभी किस्मों जैसे साड़ी, ड्रेस सामग्री, स्कार्फ, गारमेंट्स, बेड स्प्रेड,य कुशन कवर और कई अन्य को एक ही छत के नीचे प्रदर्शित किया जाएगा।

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment