बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स में आज से युवाओं को नि: शुल्क टैली कोर्स (Tally Accounting) कराया जाएगा। आज ही इस कोर्स का उद्घाटन बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री जिवेश कुमार करेंगे। उद्घाटन अपराह्न 03.30 बजे होगा। टैली (Tally Accounting) का कोर्स टैली कम्पनी के माध्यम से प्रारम्भ हो रहा है।करने जा रहा है।
मालूम हो कि बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स युवा वर्ग को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से लगातार कई तरह के नि: शुल्क कोर्स, ट्रेनिंग का आयोजन करता है।। टैली (Tally Accounting) का मुख्य कार्य किसी कंपनी के खाते को अच्छी तरह व्यवस्थित करना होता है। कंपनी या प्रतिष्ठान के आय-व्यय, नगद-उधार, भुगतान की गई राशि तथा बैंक के विभिन्न खातों का रिकॉर्ड को व्यवस्थित करना होता है। टैली सीखने के बाद युवाओं को रोजगार पाने में काफी आसानी होती है आजकल बैंकों से लेकर निजी कंपनियों तक में अकाउंटिंग के कार्यों के लिए टैली का उपयोग किया जाता है।
चैत्र नवरात्रि : मां वैष्णो देवी सेवा समिति की भजन संध्या में तेरा श्याम है सहारा





