BCCI को DGP का आश्वासन : 3 माह में इमर्जेंसी रेस्पोंस सिस्टम

बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के सदस्यों के साथ बिहार के पुलिस महानिदेशक एस० के० सिंघल ने  राज्य के विधि-व्यवस्था से संबंधित विषयों पर चर्चा की। बैठक अपर पुलिस महानिदेशक जीतेन्द्र सिंह गंगवार, जीतेन्द्र कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक एम० एस० ढिल्लों, नगर पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल, प्रमोद कुमार एवं यातायात पुलिस अधीक्षक अनील कुमार भी मौजूद थे।

चैम्बर अध्यक्ष पी० के० अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि किसी भी राज्य के आर्थिक विकास में उद्यमियों एवं व्यवसायियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और अपराधी तत्वों का शिकार भी यही समाज अधिक होता है घटनाओं में त्वरित उद्बेधन से व्यवसायी समाज में आत्मविश्वास बढ़ता और अपराधियों का मनोबल गिरता है।

अग्रवाल ने सुझाव दिया कि पुलिस की मित्रवत छवि हो। व्यवसायिक स्थलों पर कार्यावधि एवं रात्रि पेट्रोलिंग पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। ज्यादा घटना वाले क्षेत्रों को चिन्हित किया जाना चाहिए,  निर्धारित समय के अन्दर जाँच का निपटारा किया जाना चाहिए।  पटना में अधिकाधिक पुलिस की पेट्रोलिंग मोटरसाइकिल से कराया जाना चाहिए, विशेष रूप से पटना सिटी में।  

उपाध्यक्ष मुकेश कुमार जैन ने बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज की ओर से एक विस्तृत ज्ञापन समर्पित किया है जिसके प्रमुख बिन्दु निम्न है –

बड़े पुलिस थानों के अर्न्तगत ज्यादा पुलिस आउट पोस्ट की स्थापना की जाए। शराब ले जानेवाले वाहनों की जाँच के क्रम में व्यवसायियों द्वारा माल की खरीद-बिक्री के लिए ले जा रहे नकद के लिए भी वाहनों को रोक कर परेशान किया जाता है अतः इस संबंध स्पष्टीकरण दिया जाना चाहिए कि उसके लिए कौन सा कागजात रखना आवश्यक है।

पुलिस प्रशासन में व्यापारियों एवं उद्यमियों के लिए एक विशेष विंग की स्थापना किया जाना चाहिए।

अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अधिकाधिक स्थानों पर CCTV लगाया जाना चाहिए। साथ जहाँ पर पूर्व से CCTV है वह Proper तरीके से कार्य करता हो यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। विभिन्न जिलों में चैम्बर ऑफ कॉमर्स एवं अन्य व्यापारिक संगठनों के साथ नियमित पुलिस अधीक्षक के स्तर पर बैठकें आयोजित की जानी चाहिये।

ओवरबीज के नीचे अतिक्रमण को हटाकर पार्किंग बनाया जाना चाहिए ।

ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने हेतु रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर बजाने एवं बैण्ड-बाजा पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए ।

पुलिस महानिदेशक ने बताया कि पुलिस के आधुनिकीकरण का कार्य चल रहा है बहुत जल्द परिवर्तन नजर आएगा। तीन माह में इमरजेंसी रिसपौड सपोर्ट सिसस्टम शुरू जाएगा एवं ४०० अद्यतन तकनीकि से सुसज्जीत वाहन जो जीपीएस से लैस है और तुरन्ट ट्रैक करके नजदीकी थाना को सूचना से अवगत कराएगा। इस संबंध में उन्होंने दो ऑनलाइन सिस्टम पहले से कार्य कर रहा है। सीआईएसएफ के तर्ज पर राज्य के उद्योगों की सुरक्षा के लिए स्टेट इंडस्ट्रीयल सिक्यूरिटी फोर्स का गठन किया गया है। थाना के पास जमा वाहनों को बहुत जल्द हटाया जाएगा। बैठक में चैम्बर के उपाध्यक्ष एन० के० ठाकुर एवं मुकेश कुमार जैन, कोषाध्यक्ष विशाल टेकरीवाल, महामंत्री अमित मुखर्जी के साथ-साथ वरीय सदस्य सुभाष कुमार पटवारी, पी० के० सिंह, ओ० पी० टिबड़ेवाल पशुपति नाथ पाण्डेय, डॉ० रमेश गाँधी, पवन भगत, सुनिल सर्राफ, विवेक साह, गौरव साह, अशिष शंकर, सावल राम ड्रोलिया, अजय गुप्ता, प्रदीप चौरसिया के साथ-साथ बड़ी संख्या में उद्यमी एवं व्यसायी बैठक में सम्मिलित हुए एवं अपना-अपना सुझाव दिया ।

पारस जैन ने सपरिवार रक्तदान कर मां को दी श्रद्धांजलि

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment